अक्टूबर 20 2023 ! एक विज्ञप्ति में कर्नल मेजर अमादौ अब्द्रमाने ने बताया कि बजौम अपने परिवार, दो रसोइयों और सुरक्षाकर्मियों के साथ तड़के लगभग तीन बजे एक वाहन तक पहुंचने का प्रयास कर रहे थे, जो कि उन्हें राजधानी के बाहरी इलाके में ले जाने वाला था। अब्द्रमाने ने कहा कि वहां से उन्हें ‘दो विदेशी हेलिकॉप्टर’ से नाइजीरिया ले जाने की योजना थी। अब्द्रमाने ने कहा, ‘हमारे देश को अस्थिर करने की यह साजिश विफल कर दी गई।’
उन्होंने यह भी बताया कि मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अपदस्थ राष्ट्रपति बजौम जुलाई में सैन्य विद्रोह और पद से इस्तीफा देने के बाद से अपनी पत्नी और बेटे के साथ घर में नजरबंद हैं। जुंटा ने उनकी बिजली और पानी की सुविधाओं को भी काट दिया है। बता दें कि 26 जुलाई को उनके राष्ट्रपति गार्ड के सदस्यों द्वारा तख्तापलट करने के बाद से अपदस्थ राष्ट्रपति घर में नजरबंद हैं। यह स्पष्ट नहीं है कि बजौम अपने असफल प्रयास के बाद वर्तमान में कहां हैं।
सोर्स :-” इंडिया TV ”
