• April 19, 2024 8:58 pm

पर्यावरण को बचाने व रसोई गैस के इस्तेमाल करने की दी जानकारी

ByPrompt Times

Apr 11, 2021
पर्यावरण को बचाने व रसोई गैस के इस्तेमाल करने की दी जानकारी

नवादा: बाल विकास परियोजना कार्यालय के सेविका व सहायिकाओं के बीच अग्निशामक पदाधिकारियों द्वारा शिविर लगाकर पर्यावरण को बचाने व रसोई गैस के इस्तेमाल करने की जानकारी दिया गया। इस दौरान संचालक सीडीपीओ सुशीला धान अग्निशामक के पदाधिकारी राम अवध सिंह एवं उनकी टीम अग्निक मुकेश कुमार,अग्निक राम अयोध्या सिन्हा,अग्निक चालक ऋषिमुनी देव एवं होमगार्ड के जवान रामशीष सिंह के द्वारा बचाव के तरीकों को बताया गया। साथ ही अग्निशामक के माध्यम से गैस सिलेंडर में आग लगने पर बुझाने के लिए मॉक ड्रील का आयोजन कर समझाया गया। पर्यावरण को बचाने एवं रसोई गैस इस्तेमाल करने के सही तरीके के बारे में बताया गया। सभी सेविकाओं व सहायिकाओं को बताया गया कि पर्यावरण को बचाने के लिए कभी भी पेड़ पौधों को कभी भी नही काटना है जिससे की सभी जीव जंतु तथा मनुष्यों को सांस लेने में कोई कठिनाई नही हो और सही से ऑक्सीजन मिल सके सभी कर्मियों को एक एक पेड़ लगाने का शपथ भी दिलाया गया और साथ ही साथ गैस इस्तेमाल करने की सही तरीके को भी बताया गया , गैस चूल्हा जलाने के पहले रेग्युलेटर की स्विच को चालू करना है उसके बाद लाईटर/माचिस की तीली को जलाकर बर्नर के पास ले जाने के बाद ही चूल्हा के स्विच को चालू करना है, तथा रात में खाना बनाने के बाद तथा सोने के पहले रेग्युलेटर के स्विच को बंद कर देना है तथा अगर गैस सिलिडर से कभी भी गैस का दुर्गंध आये तो तुरंत अपने नजदीकी एजेंसी को सूचित करे या भारत पेट्रोलियम का टोल फ्री नंबर 1906 पर फोन करे उसके बाद तुरंत सूचना मिलने पर ग्राहक के घर पर एजेंसी से मैकेनिक जाकर लीकेज गैस को ठीक करेगा।इस दौरान दर्जनों सेविकाएं,सहायिकाएं,लिपिक एवं अन्य कर्मी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *