29 सितंबर 2022 | दुनिया भर में दिल की बीमारियां तेजी से बढ़ रही है। पिछले 10 सालों में हार्ट के मामले 100% बढ़ गए है। प्रत्येक चार मरीजों में से एक मरीज हार्ट का है। जंक फूड भी इसका बड़ा कारण है और आजकल का लाइफ स्टाइल इसका बड़ा कारण है।
लेकिन 350MG की पूरी डिस्प्रिन और 5mg की सोर्बिट्रेट आपको तुरंत फायदा पहुंचा सकती है। पूरी गोली जीभ के नीचे रख लेनी चाहिए। डिस्प्रिन 50 पैसे और सोर्बिट्रेट की कीमत एक रुपए है। यानी डेढ़ रुपए की गोली आपकी जान बचा सकती है।
वरिष्ठ फिजीशियन और गोल्ड मेडलिस्ट डॉ.संजीव मिगलानी कहते हैं,’ लोगों को अचानक से हार्ट अटैक आ जाता है। यह ज्यादातर सुबह के समय होता है। सर्दियों में ज्यादा ख्याल रखना होता है। तुरंत आराम देने के लिए डिस्प्रिन और सोर्बिट्रेट की गोली जीभ के नीचे रखने से 5 से 10 मिनट में आराम मिल जाता है।
ज्यादा सीरियस कंडीशन होने पर करीब एक से दो घंटे तक मरीज को रिलीफ मिल जाता है। मरीज को हॉस्पिटल में भर्ती कर उसका ट्रिटमैंट करा सकते हैं। खास बात है कि डिस्प्रिन टैबलेट गांव-गांव में परचून की दुकानों पर मिल जाती है। यदि सोर्बिट्रेट न मिले तो डिस्प्रिन को चीभ के नीचे रख सकते हैं। ध्यान रखने की बात है कि पानी आधा से एक घंटे के बाद ही पी सकते हैं।
हार्ट अटैक की पहचान
अगर आपके सीने में तेज दर्द हो। साथ ही दोनों हाथों में भी दर्द हो जाए तो यह अटैक के लक्षण होते हैं। कभी-कभी दर्द के साथ सांस फूलने लगती है और उल्टियां भी होने लगती हैं। इसमें मरीज तड़पने लगता है। ये सभी हार्ट अटैक के लक्षण होते हैं। ऐसे में मरीज को हिम्मत रखनी चाहिए और तुरंत इन गोलियों को अपनी जीभ के नीचे रख लेना चाहिए और लंबी-लंबी सांस लेनी चाहिए।
Source:-“दैनिक भास्कर“