• April 20, 2024 2:19 pm

लियोनल मेस्सी बने दुनिया के सबसे महंगे खिलाड़ी बार्सिलोना के साथ किया 55.5 करोड़ यूरो का करार

By

Feb 1, 2021
लियोनल मेस्सी बने दुनिया के सबसे महंगे खिलाड़ी बार्सिलोना के साथ किया 55.5 करोड़ यूरो का करार

लियोनेल मेस्सी का बार्सिलोना के साथ चार सत्र के लिए वर्तमान अनुबंध 55 करोड़ 50 लाख यूरो (67 करोड़ 30 लाख डॉलर) का है। अल मुंडो समाचार पत्र ने रविवार को यह जानकारी दी। स्पेनिश दैनिक ने कहा कि उसके पास वे दस्तावेज हैं जिन पर मेस्सी ने 2017 में बार्सिलोना के साथ हस्ताक्षर किए थे। इसमें निर्धारित वेतन और वेरीएबल भुगतान शामिल है जो प्रति सत्र 13 करोड़ 80 लाख यूरो तक पहुंच सकता है।

अखबार ने कहा कि यह किसी खिलाड़ी के साथ सबसे महंगा अनुबंध है। मेस्सी को इस राशि का लगभग आधा हिस्सा स्पेन में करों में देना होता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह 33 वर्षीय खिलाड़ी कुल अनुबंध का 51 करोड़ यूरो पहले ही हासिल कर चुका है। समाचार पत्र ने यह भी बताया है कि मेस्सी बार्सिलोना के लिये कितना फायदेमंद रहा है। उनके रहते हुए इस क्लब ने 30 से अधिक खिताब जीते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *