• April 20, 2024 10:36 am

UP में सपा के 159 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी, अखिलेश करहल से लड़ेंगे, कई दागी नेताओं को भी टिकट

24 जनवरी 2022 | समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में 159 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। अखिलेश यादव मैनपुरी के करहल से चुनाव लड़ेंगे। जसवंत नगर से शिवपाल यादव को उतारा गया है। इसके अलावा कई नाम चौंकाने वाले हैं। कई ऐसे नेताओं को टिकट दिया गया है, जिन पर आपराधिक मामले चल रहे हैं। इनमें रामपुर से आजम खान, कैराना से नाहिद हसन शामिल हैं। इनके अलावा आजम के बेटे को रामपुर स्वार से टिकट दिया गया है। कैराना से लड़ रहे नाहिद पलायन के केस में और आजम खान रंगदारी और जालसाजी के मामलों में जेल में बंद हैं। 

Source;-“दैनिक भास्कर”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *