• March 29, 2024 7:18 pm

स्थानीय सांसद श्री गुहाराम अजगल्ले ने की पौधारोपण की आगाज

ByPrompt Times

Jul 13, 2020
स्थानीय सांसद श्री गुहाराम अजगल्ले ने की पौधारोपण की आगाज
Share More

*तय समय से पूर्व पहुंच कर दिया अहम संदेश*
*ग्राम हटौद में किया जनसंपर्क, घर घर जाकर बांटे जनता के नाम नरेन्द्र मोदी के पत्र*


कसडोल  |  बलौदाबाजार- भाटापारा जिला के कसडोल जनपद पंचायत के अन्तर्गत ग्राम पंचायत मुढीपार में जिला स्तरीय विशाल वृक्षारोपण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में स्थानीय सांसद श्री गुहाराम अजगले ने शरीक होकर सबसे पहले पौधारोपण कर शुभारंभ किया। विशाल पौधारोपण का समय सुबह 11.00 बजे तय किया गया था। स्थानीय सांसद अकेले ऐसे जनप्रतिनिधि थे जो तह समय से कुछ मिनट पहले पहुंचे और तय समय में पौधारोपण का शुरुआत कर जन संपर्क के लिए निकल पड़े। शेष सभी अतिथि नेताओं के स्वभाव के अनुसार बहुत विलंब से पहुंचे और वृक्षारोपण किए।*”क्षतिपूर्ति वनीकरण कोष प्रबंधन एवं योजना प्राधिकरण (केंपा) मद से केन्द्र सरकार से छत्तीसगढ़ राज्य को दिया गया 5792 करोड़ रुपए”_ गुहाराम अजगले*ग्राम पंचायत मुढीपार से पौधारोपण कर वापस आने के पश्चात कसडोल के विश्राम गृह में पत्रकारों एवं कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए स्थानीय सांसद श्री गुहा राम अजगले जो कि केंद्र सरकार के वन पर्यावरण संसदीय स्थायी समिति वन एवं पर्यावरण विभाग के सदस्य हैं ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार अन्य योजनाओं एवं विकास कार्यों की तरह पर्यावरण के क्षेत्र में वनों की वृद्धि के लिए गंभीर हैं। यही कारण है कि केंद्र सरकार ने क्षतिपूर्ति वनीकरण कोष प्रबंधन एवं योजना प्राधिकरण (केम्पा) मद से छत्तीसगढ़ राज्य को वृक्षारोपण हेतु इस वर्ष 5792 करोड़ रुपए दी है। निश्चित ही इस बड़ी राशि से इस क्षेत्र में छत्तीसगढ़ राज्य को बहुत लाभ होगा।       इसके पश्चात सांसद जी ने अपने स्थानीय पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ ग्राम हटौद पहुंचे जहां जन संपर्क करते हुए घर घर जाकर केन्द्र की मोदी सरकार के छ: वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों एवं जनता के नाम मोदी के संदेश संबंधित पत्र बांटे और लोगों का हालचाल जाना। इस दौरान भाजपा के दिवंगत वरिष्ठ कार्यकर्त्ता परदेशी पैकरा के घर जाकर शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात किए और दिवंगत कार्यकर्ता को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।       
पूरे कार्यक्रम के दौरान कसडोल मंडल अध्यक्ष श्री कृष्ण कुमार पटेल, उपाध्यक्ष संतोष वैष्णव, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष भीखम प्रसाद कैवर्त्य, प्रदेश मंत्री (महिला) श्रीमती श्यामबाई साहू , जिला उपाध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, जनपद अध्यक्ष गौरी देवी, उपाध्यक्ष रामचरण यादव, भरत दास, ईश्वर पटेल, रामचन्द्र ध्रुव, वृज घृतलहरे, जगदीश घृतलहरे, पत्रकार गुनीराम साहू, गणेश साहू लवन मंडल अध्यक्ष विजय यादव, जिला उपाध्यक्ष संजय वाजपेई, दुर्गा पटेल मीडिया प्रभारी पुरुषोत्तम कैवर्त्य, जिला उपाध्यक्ष सत्यनाराण पटेल सहित कसडोल एवं लवन मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

अशोक कुमार टंडन


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *