लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर आज सुबह 7 बजे से मतदान जारी है. अलीगढ़, अमरोहा, बागपत, बुलंदशहर, गाजियाबाद, मथुरा, मेरठ और गौतमबुद्धनगर सीट पर वोटिंग हो रही है. यहां शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे. उत्तर प्रदेश की इन आठों सीटों में सुबह 11 बजे तक 24.31% फिसदी वोटिंग हुई है.
बता दें कि दूसरे चरण की इन आठ सीटों में कांग्रेस ने चार पर अपने उम्मीदवारों के साथ मैदान में है, जबकि शेष चार सीटों पर सपा ताल ठोंक रही है. पिछले लोकसभा चुनाव में इन आठ सीटों में से सात भाजपा और एक बसपा की झोली में गई थीं. दूसरे चरण में कुल 91 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं.
source lalluram news
