लखनऊ में रोहतास कंपनी के एमडी परेश रस्तोगी पर सरकार गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करेगी. परेश रस्तोगी की करोड़ों की संपत्ति को कर्क किया जाना है. जानें कितने करोड़ की संपत्ति पर चलेगा सरकार का हंटर?….
उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर योगी सरकार लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है. सरकार इसी क्रम में रोहतास प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड के एमडी परेश रस्तोगी की 18 करोड़ 70 लाख की संपत्ति कुर्क करने जा रही है. गैंगस्टर एक्ट के तहत रोहतास बिल्डर्स के निदेशक परेश रस्तोगी की 18 करोड़ 70 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क करने का आदेश पुलिस कमिश्नर कोर्ट से जारी हुआ है.जानकारी के लिए बता दें कि परेश रस्तोगी पर 81 मुकदमे दर्ज हैं.
रोहतास कंपनी का एमडी परेश रस्तोगी लाल लाजपतराय मार्ग हजरतगंज इलाके का रहने वाला है. पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि कर्क की जाने वाली सारी संपत्ति अवैध तरीके से अर्जित की है.परेश रस्तोगी लोगों से प्लाट, मकान, फ्लैट और कामर्शियल इमारत का झांसा देकर करोड़ों रुपये ठग लेता था. उन्हें रजिस्ट्री नहीं देता था. रजिस्ट्री के लिए जब लोगों ने कहा तो परेश रस्तोगी ने उन्हें धमकी दी, मारपीट की और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया था.
सोर्स :-ZEEउत्तरप्रदेश उत्तराखंड
