• April 19, 2024 12:03 pm

नहाय खाय की परंपरा के साथ शुरू हुआ सूर्य देवता की आराधना का महापर्व छठ

ByPrompt Times

Nov 20, 2020
नहाय खाय की परंपरा के साथ शुरू हुआ सूर्य देवता की आराधना का महापर्व छठ

सूर्य देव की उपासना का महापर्व छठ शुरू हो गय है। आज पहले दिन महिलाओं ने नहाय खाय की रस्म सुबह सूर्य देव की उपासना के साथ शुरू की। सुबह से रायपुर, अंबिकापुर, बिलासपुर, दुर्ग- भिलाई, कोरबा सहित तमाम शहरों में छठ व्रति महिलाओं ने नहाय खाय की रस्म निभाई। यह महापर्व आज से शुरू होकर अगले चार दिनों तक चलेगा। छठ घाटों पर पूजा के लिए विशेष रूप से तैयारियां की गई हैं। घाटों पर वेदियों का निर्मांण किया गया है। घाटों की सुरक्षा के लिए तमाम उपाय किए गए हैं और अन्य व्यवस्थाओं के साथ घाट को सजाया गया है। इस साल कोरोनावायरस संक्रमण की वजह से कई जगहों पर सामूहिक छठ पूजा कार्यक्रम का आयोजन नहीं हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *