• April 20, 2024 7:34 am

मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में 22 स्वर्ण पदक जीतकर मंडी प्रदेश में अव्वल

By

Feb 23, 2021
मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में 22 स्वर्ण पदक जीतकर मंडी प्रदेश में अव्वल

पेंचक सिलाट एसोसिएशन ऑफ हिमाचल प्रदेश की ओर से करवाई गई दो दिवसीय राज्य स्तरीय पेंचक सिलाट मार्शल आर्ट प्रतियोगिता का समापन बैडमिंटन हॉल पड्डल में हुआ। प्रतियोगिता में मंडी जिले ने 22 स्वर्ण पदक जीतकर पहला, बिलासपुर ने 9 स्वर्ण पदक जीत दूसरा और कांगड़ा ने 6 स्वर्ण पदक जीत तीसरा स्थान हासिल किया। समापन समारोह में जिला खेल अधिकारी नरेश ठाकुर ने विजेताओं को पदक पहनाकर सम्मानित किया।

सब जूनियर वर्ग लड़कियों में 30 किलोग्राम भार वर्ग के टेन्डिंग इवेंट में बिलासपुर की स्वरा ने स्वर्ण, मंडी की अनन्या ने रजत, 35 किलो भार वर्ग में निवेदिता और 50 किलो भार वर्ग में तेजस राणा ने स्वर्ण और सब जूनियर लड़कों के 25 किलोग्राम भार वर्ग में मोहित चंदेल, 30 किलोग्राम भार वर्ग में बिलासपुर के अर्चित ने स्वर्ण पदक, देवांश ने रजत पदक, मंडी के सानिध्य और आयुष ने कांस्य पदक जीता। 33 किलोग्राम भार वर्ग में आर्यन ठाकुर मंडी ने स्वर्ण, रितेश चंदेल बिलासपुर ने रजत, आरव सिरमौर ने कांस्य पदक, 36 किलोग्राम भार वर्ग में वरुण शर्मा बिलासपुर ने स्वर्ण, तन्मय भारद्वाज मंडी ने रजत पदक जीता।

42 किलो भार वर्ग में अर्श शर्मा मंडी ने स्वर्ण, बिलासपुर के नितिश ने रजत, 45 किलो भार वर्ग में शिवांश ने स्वर्ण, अतकिश ने रजत, 48 किलोग्राम भार वर्ग में मंडी के शौर्य ने स्वर्ण, सिरमौर के पीयूष ने रजत, 51 किलोग्राम भार में लक्ष्य ने स्वर्ण, विवेक ने रजत, 57 किलोग्राम भार में यतिन ने स्वर्ण पदक, जहांजेब ने रजत, 60 किलोग्राम भार वर्ग में विशाल ने स्वर्ण, 69 किलोग्राम भार में प्रभनूर ने स्वर्ण प्राप्त किया।

जूनियर वर्ग : लड़कियों में 47 किलो भार वर्ग में श्रेया ने स्वर्ण, दीपा ने रजत, 51 किलो भार वर्ग में विपाशा ने स्वर्ण, समीपता ने रजत, 65 किलो में साना ने स्वर्ण, रशिका ने रजत और अर्शिया ने कांस्य पदक जीता। लड़कों के 48 किलो भार वर्ग में नितेश ने स्वर्ण, मनीष ने रजत, शाश्वत ने कांस्य, 51 किलो भार वर्ग में अंशज ठाकुर ने स्वर्ण, वाशु ने रजत, कौशिक ने कांस्य, 54 किलो भार वर्ग में दीपांशु ने स्वर्ण, रिजुल ने रजत, कुलदीप सिंह, जीवन चौहान ने कांस्य, 57 किलो भार वर्ग में नितिन कुमार ने स्वर्ण, खेम सिंह ने रजत, राजन ने कांस्य, 61 किलो भार वर्ग में साहिल ने स्वर्ण, अभिषेक ठाकुर ने रजत, शिवम ने कांस्य, 65 किलोग्राम भार में करण ठाकुर ने स्वर्ण, शुभम ने रजत, 70 किलोग्राम में करण चंद ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

सीनियर वर्ग : लड़कियों के 45 किलो भार वर्ग टेन्डिंग इवेंट में तरुणा ने स्वर्ण, सुरभि ने रजत, 50 किलोग्राम में राशि, 55 किलोग्राम भार वर्ग में बनिता कुमारी ने स्वर्ण, मास्टर वर्ग टेन्डिंग इवेंट में 55 किलोग्राम में पुरुषोत्तम, 70 किलोग्राम में जोगिंद्र सिंह, 80 किलोग्राम भार वर्ग में ललित सिंह ठाकुर ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। महासचिव जोगिंद्र सिंह आजाद ने बताया कि इस दौरानराम सिंह चौहान, अमी चंद, कमलेश ठाकुर, प्रदेश पेंचक सिलाट एसोसिएशन के अध्यक्ष बृज लाल चौहान, कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *