• April 23, 2024 7:28 pm

बाजरा-धान और मक्का की खरीद के लिए मंडियों की गई निर्धारित

ByPrompt Times

Sep 29, 2020
बाजरा-धान और मक्का की खरीद के लिए मंडियों की गई निर्धारित
  • बाजरा की खरीद हो चुकी प्रारंभ, धान की खरीद के लिए मंडियां तैयार
  • मंडियों में किसानों को नहीं होनें देंगे कोई भी समस्या: उपायुक्त
  • कोरोना वायरस से बचाव के प्रबंधों के साथ की जाए फसलों की खरीद

सोनीपत उपायुक्त श्याम लाल पूनिया ने जानकारी दी कि सोनीपत जिला में बाजरा तथा धान और मक्का की फसलों की खरीद के लिए मंडियों एवं खरीद केंद्रों को निर्धारित कर दिया गया है। किसानों को उनकी फसलों की बिक्री में किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या नहीं आने दी जाएगी। इसके लिए विशेष प्रबंध किये गये हैं।
उपायुक्त ने कहां कि खरीफ फसलों की खरीद के लिए जिला तैयार है। बाजरा की फसल की खरीद जिला में नौ स्थानों (मंडियों व खरीद केंद्रों) पर की जाएगी। इनमें खरखौदा, सोनीपत, गोहाना, बरोदा, भैंसवाल, बिचपड़ी, कथूरा तथा मुंडलाना और रूखी शामिल हैं। इन मंडियों एवं खरीद केंद्रों में बाजरा किसान अपनी बाजरा की फसल की बिक्री कर सकते हैं। फसलों की खरीद हैफेड, फूड, एचडद्ब्रल्यूसी और एफसीआई एजेंसियां करेगी।
उपायुक्त ने कहा कि इसी प्रकार धान की बिक्री के लिए भी मंडियों एवं खरीद केंद्रों का निर्धारण किया जा चुका है। धान के लिए गन्नौर, गोहाना, खरखौदा, सोनीपत, कथूरा, जाखौली और कासंडी का आवंटन किया गया है। मक्का की फसल की खरीद के लिए खरखौदा मंडी को आवंटित किया गया है। आवंटित मंडियों/खरीद केंद्रों में कुछ मंडियां विशेष रूप से धान के लिए ही आवंटित की गई है जबकि कुछ मंडियों में बाजरा व धान दोनों की खरीद की जाएगी।  
उपायुक्त के अनुसार विशेष रूप से धान की खरीद के लिए सोमवार, मंगलवार व बुधवार का दिन निर्धारित किया गया है। जबकि संयुक्त खरीद के लिए वीरवार, शुक्रवार व शनिवार का दिन निश्चित किया गया है। साथ ही उन्होंंने बताया कि हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने पूर्व वर्षोंं की भांति इस बार भी रविवाद के दिन क्षेत्रीय कार्यालय/मंडियों को खोलने का निर्णय लिया गया है। इसलिए जिस एजेंसी को खरीद के लिए शनिवार का दिन आवंटित किया गया है वही एजेंसी रविवार को भी मंडी में धान की खरीद करेगी।
इस दौरान उपायुक्त पूनिया ने सभी मंडियों व खरीद केंद्रों में खरीफ फसलों की खरीद के लिए हर प्रकार के प्रबंध पुख्ता करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 कोरोना वायरस से बचाव के लिए भी सभी बंदोबस्त किये जायें। मंडियों व खरीद केंद्रों में मास्क तथा सैनेटाईजर की व्यवस्था की जाए। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग की अनुपालना भी अनिवार्य रूप से की जाए। पेयजल तथा सफाई इत्यादि की व्यवस्था भी बेहतरीन होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *