• April 23, 2024 6:36 pm

हिमाचल के किन्नौर में भीषण आग से तबाह हुए कई घर, ITBP के जवानों ने मसीहा बन बचाई दर्जनों लोगों की जान

ByPrompt Times

Oct 24, 2020
हिमाचल के किन्नौर में भीषण आग से तबाह हुए कई घर, ITBP के जवानों ने मसीहा बन बचाई दर्जनों लोगों की जान

किन्नौर. हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में शुक्रवार दोपहर बाद अचानक भीषण आग लग गई, जिसकी चपेट में करीब 13 घर आ गए। इस दौरान भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवानों ने देर रात आग में फंसे दर्जनों लोगों को अपनी जान पर खेल कर बचाया। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग के फैलने पर काबू पाया गया।

जानकारी के मुताबिक यह आग किन्नौर जिले के पुरबनी गांव में लगी थी। आग इतनी भीषण थी कि इस पर काबू पाने में कई घंटे लग गए। शुक्रवार देर रात काफी हद तक आग पर काबू पाया गया। लेकिन अभी भी आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका है। साथ ही आग लगने के कारणों का भी अब तक पता नहीं चल पाया है। जानकारी के मुताबिक, भयंकर आग लगने से लोगों की करोड़ों की संपत्ति जल कर खाक हो गई है।

सीएम ने किया तत्काल मदद का ऐलान
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के निर्देश पर जिला प्रशासन ने सभी प्रभावित परिवारों को 10,000 रुपए की तत्काल आर्थिक मदद भी प्रदान की है। हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक सीएम ने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत और पुनर्वास प्रदान करने का निर्देश दिया।

मसीहा बने ITBP के जवान
भीषण आग लगने के बाद कई लोग आग की लपटों के बीच घिर गए थे। बहुत से लोग घरों से सामान निकालने के चक्कर में आग के बीच फंसे हुए थे. इसी बीच वहां तैनात ITBP के जावं उन लोगों के लिए मसीहा बन कर सामने आए। उन्होंने तत्काल अपनी जान पर खेलते हुए न सिर्फ फायर ब्रिगेड टीम की मदद आग बुझाने में की बल्कि आग से घिरे दर्जनों लोगों की जिंदगियां भी बचाईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *