• April 19, 2024 7:16 pm

मुंबई में भीषण अग्निकांड-एक रिहायशी सोसाइटी की पार्किंग में खड़ी 20 बाइक्स एक साथ जलकर हुई खाक, साजिश या दुर्घटना की हो रही जांच

ByPrompt Times

Oct 13, 2021

13 अक्टूबर 2021 | मुंबई के कुर्ला स्थित नेहरू नगर में बुधवार तड़के भीषण आग लग गई। यहां पार्किंग में खड़ी तकरीबन 20 मोटरसाइकिल एक साथ जलकर खाक हो गईं हैं। एक साथ इतनी बाइक्स के जलने के बाद पुलिस ने आसपास लगे CCTV फुटेज के सहारे मामले में जांच शुरू कर दी है। आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे बुझाने के लिए दमकल की 16 गाड़ियों को काम पर लगाया गया।

ये गाड़ियां नेहरू नगर रिहायशी धम्म सोसाइटी की पार्किंग में खड़ी थी। जानकारी के अनुसार यह आग आज सुबह 5 बजे लगी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर नियंत्रण पाने की कोशिश की। लेकिन आग इतनी भीषण थी कि जब तक इस पर काबू पाया गया, सभी मोटरसाइकिल जलकर खाक हो गईं थी।

मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर टेम्पों में आग

देर रात ही मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर चल रहे आयशर टेंपो में अचानक आग लग गई। इस हादसे में एक शख्स की मौत हुई है। यह टेम्पो मुंबई से पुणे की ओर जा रहा था। पुलिस के मुताबिक, आग लगने के बाद आगे के केबिन से ड्राइवर बाहर नहीं निकल सका। शव को टेंपो से निकालकर खालापुर तालुका के चौक ग्रामीण अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। टेम्पो में लगी आग को बुझाने के लिए खोपोली फायर ब्रिगेड, सिडको फायर ब्रिगेड, रिलायंस फायर ब्रिगेड टीम को मौके पर बुलाया गया था। इस दुर्घटना के बाद तकरीबन 2 घंटे तक मुंबई से पुणे के लिए जाने वाला मार्ग बंद रहा।

Source :- दैनिक भास्कर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *