• June 9, 2026 7:53 pm

कृषि विज्ञान केंद्र सुकमा में जैविक कीट नियंत्रण पर विशाल प्रशिक्षण कार्यक्रम

Share More

सुकमा । कृषि विज्ञान केंद्र, सुकमा में 27 दिसंबर 2025 को राष्ट्रीय कृषि कीट संसाधन ब्यूरो, बेंगलुरु के सहयोग से आदिवासी किसानों के लिए जैविक खेती एवं जैविक कीट नियंत्रण पर एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बेंगलुरु एवं रायपुर से आए कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को प्रमुख फसलों में जैविक कीट प्रबंधन की आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी। बेंगलुरु के पौध रोग विशेषज्ञ डॉ. ए. कंदन एवं रायपुर के कीट वैज्ञानिक डॉ. योगेश कुमार मेश्राम ने धान, मक्का एवं सब्जी फसलों में लगने वाले शत्रु व मित्र कीटों की पहचान तथा उनके जैविक नियंत्रण उपायों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया।

किसानों के खेतों का भ्रमण कर कीट समस्या का प्रत्यक्ष समाधान भी किया गया। कार्यक्रम में उप संचालक कृषि पी. आर. बघेल, वरिष्ठ वैज्ञानिक एच. एस. तोमर सहित कई विशेषज्ञों ने प्राकृतिक खेती, मत्स्य पालन एवं कृषि योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में जिले के तीनों विकासखंडों से बड़ी संख्या में किसानों की सहभागिता रही, जिससे जैविक खेती के प्रति जागरूकता को नई दिशा मिली। इस अवसर पर 235 किसानों को फेरोमोन ट्रैप, ट्राइकोकार्ड, बायोपेस्टीसाइड, स्प्रेयर, मित्र कीट एवं सब्जियों के बीज जैसी जैविक सामग्री वितरित की गई।


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *