• March 28, 2024 9:07 pm

UP चुनाव में मायावती की पहली जनसभा-2 फरवरी को आएंगी आगरा, 500 लोगों के साथ करेंगी संवाद, वर्चुअल प्रचार पर रहेगा जोर

ByPrompt Times

Jan 31, 2022 ##UP
Share More

31 जनवरी2022 |   यूपी के चुनावी दंगल में पहली जनसभा मायावती की आगरा में होने जा रही है। दो फरवरी को बसपा सुप्रीमो मायावती आगरा आएंगी। यहां कोठी मीना बाजार मैदान में वो आगरा मंडल के चयनित 500 नेताओं को संबोधित करेंगी। प्रशासन द्वारा अनुमति मिलने के बाद स्थानीय स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई है। मायावती 7 सीटर विमान से आगरा के खेरिआ एयरपोर्ट आएंगी और वहां से हेलीकॉप्टर से कोठी मीना बाजार आएंगी, उनकी सुरक्षा की टीम आगरा आ कर तैयारियों का जायजा ले रही है।

आगरा के ऐतिहासिक कोठी मीना बाजार मैदान पर बसपा सुप्रीमो मायावती की रैली को अनुमति मिल गई है। पहली बार मात्र 500 लोगों के साथ मायावती की सभा होगी। आम तौर पर बसपा की रैली में 5 हजार की भीड़ होना मामूली बात मानी जाती है पर इस बार मायावती सबसे कम भीड़ की रैली के साथ आगरा से चुनावी शुरुआत करेंगी। इसके बाद वो सहारनपुर, मेरठ समेत पश्चिमी यूपी के सभी मंडलों में रैली करेंगी।

मायावती के आने से बदलेंगे समीकरण

बसपा के जिला संगठन मंत्री संतोष चक ने बताया की बहन मायावती दलितों की आवाज हैं। उनके आने से आगरा के दलितों में नई ऊर्जा आएगी और सभी विधानसभा सीटों पर हमारे प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित हो जाएगी। मायावती को सुनने के बाद सभी वर्ग के लोग बसपा की राजनीति को समझ जाएंगे और चुनाव को नई दिशा मिलेगी।

वर्चुअल पर रहेगा जोर

संतोष चक ने बताया की रैली के दौरान आगरा मंडल के सभी चयनित नेता मौजूद होंगे। इसके साथ ही बहन मायावती के उद्बोधन को टीवी मीडिया और अखबार प्रमुखता से प्रकाशित करेंगे। डिजिटल प्लेटफार्म पर इसका प्रसारण किया जाएगा। हमने 500 लोगों की व्यवस्था की है और अगर इसके अलावा वहां कोई पहुंचता है तो वो घेरे के बाहर खड़ा होकर मायावती का भाषण सुन सकता है। उस भीड़ का पार्टी से कोई मतलब नहीं होगा।

भाजपा पर प्रत्याशी तक नहीं

बसपा के पूर्व चेयरमैन गोरे लाल जाटव का कहना है की हमारे द्वारा हर सीट पर हर जाति के प्रत्याशियों को मौका दिया गया है। हमारे सभी प्रत्याशी 26 से 50 वर्ष के बीच के हैं। बसपा एक मिशन की तरह काम करती है। जो पहले चेहरा थे उन्हें भी बहन जी ने बनाया था और अब जो चेहरा हैं वो भी बहन जी के द्वारा ही बनाये गए हैं। भविष्य में यह ही नेता होंगे। भाजपा के पास प्रत्याशी तक नहीं है तभी तो हमारे पुराने नेताओं को चुनाव लड़वा रही है। उनसे हमें कोई फर्क नहीं पड़ रहा है।

Source;-“दैनिक भास्कर”


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *