• June 9, 2026 7:28 am

तालाब सौंदर्यीकरण का भूमि पूजन विधायक विकास उपाध्याय ने किया

Share More

15 जनवरी ! विकास उपाध्याय ने रोहिणीपुरम तालाब सौंदर्यीकरण के ठेकेदार को जनता के समक्ष मंच पर ही स्पष्ट शब्दों में बुलाकर हिदायत दी कि वे मनमाने तरीके से कार्य न करें एवं पूरी कार्योजना की ड्राईंग चस्पा कर क्षेत्र वासियों के सलाह पर उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करें। विधायक विकास उपाध्याय ने शुक्रवार सुबह धार्मिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होने के बाद हीरापुर, जरवाय पानी टंकी के समीप, अयप्पा मंदिर के पास टाटीबंध में एवं भारतमाता स्कूल के समीप दो रोड के निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया।

विशेष अतिथि के रूप में महापौर एजाज ढेबर सहित स्थानीय पार्षद मधु चंद्रवंशी, ज्ञानेश शर्मा, मृत्युंजय दुबे सहित विभिन्न वार्ड के पार्षद एवं स्मार्ट सिटी से जुड़े तमाम अधिकारी मंच पर उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में सभी जनप्रतिनिधियों ने अपना संबोधन दिया। विधायक विकास उपाध्याय ने पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत शुभारंभ किए गए इस कार्य के लिए क्षेत्र की जनता को एक बड़ी सौगात देने की बात पर कहा कि उन्होंने बहुत पूर्व ही स्थानीय सभी दलों के नेताओं एवं निगम अधिकारी से लेकर स्मार्ट सिटी से जुड़े अधिकारियों के साथ इस तालाब का सर्वे किया था।

 संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न निर्माण कार्यों के भूमि पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित होने के बाद रोहिणीपुरम तालाब सौंदर्यीकरण के लिए भूमि पूजन किया। इस दौरान उन्होंने राजधानी के तमाम जनप्रतिनिधियों के बीच मंच पर अपने उद्बोधन में कहा कि क्षेत्र में आम जनता के अनुरूप एवं उनसे पूछकर उनकी इच्छानुरूप विकास के कार्य होंगे। जिस जनता ने इस मंच पर मुझे बोलने लायक बनाया है, उनका सम्मान रखना ही मेरा संकल्प है।

इसके बाद 11 एकड़ में बसी समता कॉलोनी के रहवासियों की वर्षों पुरानी पानी की समस्या को दूर करने के लिए अमृत जल मिशन के अंतर्गत यह सुविधा उपलब्ध कराने भूमिपूजन किया। इसके बाद रोहिणीपुरम तालाब सौंदर्यीकरण कार्य के लिए वह 72 लाख के विकास कार्य करने के लिए भूमि पूजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। रोहिणीपुरम में आयोजित इस कार्यक्रम में रायपुर के सांसद सुनील सोनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे, तो विकास उपाध्याय ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

 


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *