• June 10, 2026 12:00 am

नो व्हीकल डे पर 2 हजार से ज्यादा लोगों ने निकाली साइकिल रैली, लिया नशामुक्त रायपुर बनाने का संकल्प

Share More

03  दिसंबर 2022 |  3 दिसंबर से पुन: रायपुर शहर को प्रदूषण व नशा मुक्त बनाने हेतु वृहत अभियान प्रारंभ हुआ। शनिवार को सुबह 7.30 सुंदरनगर चौक से रायपुर शहर को प्रदूषण मुक्त एवं नशा मुक्त बनाने हेतु वृहत जागरूकता अभियान की शुरुआत हुई। जिसमें कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भूरे, आईपीएस रतनलाल डांगी, कैंसर स्पेशलिस्ट डॉक्टर यूसुफ मेमन, उद्योगपति नरेंद्र अग्रवाल, महंत कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ देबाशीष मोहंती सहित शहर के अनेक संस्थाओं के प्रतिनिधि इस जागरूकता अभियान में शामिल हुए।
कार्यक्रम के आयोजन कर्ता नगर निगम के अध्यक्ष एवं पूर्व महापौर प्रमोद दुबे ने बताया कि वर्ष 2014 से रायपुर शहर को प्रदूषण मुक्त शहर बनाने हेतु प्रति माह की 3 तारीख को नो व्हीकल डे, अभियान जिसका उद्देश्य मोर रायपुर मोर जिम्मेदारी के तहत रायपुर शहर को प्रदूषण मुक्त बनाने हेतु शहर के अलग-अलग स्थानों से साइकिल रैली निकालकर जागरूकता अभियान चलाया जाता है। इसी कड़ी में युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के तहत नशा मुक्त रायपुर बनाने हेतु नई शुरुआत की गई है। जिसके तहत रायपुर शहर को पूर्णतः नशा मुक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम जागरूकता के माध्यम से उठाए जा रहे हैं। प्रमोद दुबे ने बताया कि उक्त रैली में दो हजार से ज्यादा लोग प्रतिभागी बने। रैली सुबह 7.30 बजे सुंदर नगर से प्रारंभ होकर लाखे नगर अमीनपारा सत्तीबाजार, सिटी कोतवाली होते हुए बूढ़ा तालाब गार्डन पहुंची।
रैली की शुरुआत आईपीएस रतनलाल डांगी झंडा दिखाकर किया तथा स्वयं साइकिल चलाकर लोगों का उत्साह वर्धन किया। श्री दुबे ने बताया कि इस अभियान को शुरू करने से अनेक लोगों ने नशा मुक्ति हेतु संकल्प लेकर उदाहरण प्रस्तुत किया है तथा प्रत्येक माह की 3 तारीख को वार्डो में जाकर कैसे नशा से उनको मुक्ति मिली इस पर व्याख्यान देते हैं। प्रदूषण मुक्त रायपुर के सफल अभियान के बाद नशा मुक्त रायपुर बनाने हेतु दुबे ने जनता से अपील की है कि इस अभियान में अधिक से अधिक लोग शामिल होकर रायपुर को नशा मुक्त करने की दिशा में अपना योगदान दें।। रैली का समापन पर बूढ़ा तालाब में कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भूरे एवं आईपीएस रतनलाल डांगी ने लोगों को नशा मुक्ति हेतु शपथ दिलाई।
आयोजन के सहभागी लोगों का उत्साहवर्धन करने हेतु नेत्रहीन विद्यालय की छात्राओं ने “मोर रायपुर मोर जिम्मेदारी” गीत की प्रस्तुति दी, NSS के बच्चों ने नशामुक्त समाज बनाने नुक्कड़ नाटक पेश किया जिससे लोगों में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता फैल सके। रैली में 50 से अधिक स्कूल, कॉलेजों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
आईपीएस श्री डांगी एवं आईएएस डॉ भूरे ने लोगों से नशामुक्त समाज बनाने की अपील की साथ ही ऐसे महत्वपूर्ण संदेश को आगे बढ़ाने के मकसद से एकजुट होने वाले सामाजिक संगठनों, स्कूलों, व्यापारियों, प्रबुद्धजनों को बधाई व साधुवाद देते हुए उनकी प्रशंसा की।

सोर्स:–” प्रमोद दुबे  ”                                   

Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *