• April 19, 2024 5:44 pm

एमपीपीएससी ने जारी किया इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2020 का परिणाम, ऐसे चेक करें


29 जनवरी 2022 | MPPSC Engineering Service Result: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग ने इंजीनियर सेवा परीक्षा का आयोजन बीते साल 14 नवंबर को राज्य के विभिन्न जिलों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया था।

MPPSC Engineering Service Result: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2020 के परिणाम जारी कर दिए हैं। परिणाम अब आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। यह परीक्षा मैकेनिकल और ऑटोमोबाइल, सिविल और इलेक्ट्रिकल सहायक इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई थी। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वह अपना परिणाम एमपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

MPPSC Engineering Service Result: नवंबर माह में हुई थी परीक्षा
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग ने इंजीनियर सेवा परीक्षा का आयोजन बीते साल 14 नवंबर को राज्य के विभिन्न जिलों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया था। आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक इस परीक्षा में कुल 336 उम्मीदवारों ने सफलता प्राप्त की है। इनमें 327 सिविल, 6 इलेक्ट्रिकल और 3 मैकेनिकल इजीनियरिंग के लिए सफल हुए हैं।  

MPPSC Engineering Service Result:  कैसे चेक करें अपना परिणाम?

1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे What’s New के सेक्शन में जाएं।

3. अब यहां इंजीनियर सेवा परीक्षा के परिणाम से संबंधित लिक पर क्लिक करें।

4. अब परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर एक पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगी। 

5. इसमें ctrl+f की मदद से अपना रोल नंबर चेक करें।

6. आगे की जरूरत के लिए परिणाम को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें।

Source;-“अमर उजाला”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *