• June 9, 2026 12:07 pm

छह की हत्या: रिटायर्ड फौजी ने इसलिए किया मां, भाई-भाभी और तीन बच्चों का कत्ल; पिता ने बताई चौंकाने वाली वजह

ByPrompt Times

Jul 23, 2024
Share More

अंबाला में दो एकड़ जमीन को लेकर चल रहे विवाद में एक रिटायर्ड फौजी ने पत्नी व रिश्तेदारों के साथ मिलकर अपने छोटे भाई के पूरे परिवार की गला रेतकर हत्या कर दी। इस दौरान बीचबचाव करने आई मां को भी मार डाला, जबकि पिता ने भागकर जान बचाई। मरने वालों में छोटे भाई की पत्नी के अलावा उनके तीन मासूम बच्चे भी थे। हत्या के बाद आरोपी ने सभी के शवों को जलाने का भी प्रयास किया।

Retired soldier killed his mother, brother, sister-in-law and three children see photos

मृतकों की पहचान छोटे भाई हरीश (35), भाभी सोनिया (32), मां सरोपी (65), भतीजी यशिका (5) और छह माह के भतीजे मयंक के रूप में हुई। दूसरी भतीजी परी (8) ने हौदी में छिपकर जान बचाई, लेकिन बाद इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। आरोपी 42 वर्षीय भूषण सेना में नायक पद से रिटायर्ड हुआ है।

Retired soldier killed his mother, brother, sister-in-law and three children see photos

वह अभी एनिमल अटेंडेंट के रूप में कार्यरत है। पुलिस ने उसके समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकियों को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच के लिए एसआईटी भी गठित कर दी है।

Retired soldier killed his mother, brother, sister-in-law and three children see photos

वारदात रविवार देर रात नारायणगढ़-रायपुरानी सीमा स्थित रतौर गांव में हुई। पुलिस के अनुसार, एक ही घर में दोनों भाइयों ने बंटवारा कर रखा था। दो साल से उनमें दो एकड़ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। पहले भी कई बार दोनों भाइयों के बीच मारपीट हो चुकी थी।

Retired soldier killed his mother, brother, sister-in-law and three children see photos

रविवार रात भूषण ने पत्नी और ससुरालवालों के साथ मिलकर छोटे भाई के परिवार को खत्म करने की योजना बनाई। रात करीब 10 बजे तेजधार हथियारों से उन्होंने घर के भीतर ही उन पर हमला कर हत्या कर दी। हत्या के बाद लकड़ी की बल्लियों पर सभी के शव रखकर डीजल डालकर आग लगा दी।

Retired soldier killed his mother, brother, sister-in-law and three children see photos

पिता ओम प्रकाश पर भी धारदार हथियार से दो वार किए। उन्होंने जख्मी हालत में घर से भागकर जान बचाई। पुलिस ने जख्मी परी और ओमप्रकाश को अस्पताल पहुंचाया। वहां से परी को चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

Retired soldier killed his mother, brother, sister-in-law and three children see photos

घायल पिता के बयान पर पुलिस ने बड़े बेटे भूषण, बहू पूनम, पोतों मक्खन व प्रिंस, भूषण के सालों टोनी व जोनी और साली बॉबी पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Retired soldier killed his mother, brother, sister-in-law and three children see photos

पिता ने कहा-बड़ा बेटा हड़पना चाहता था सारी जमीन
ओमप्रकाश ने बताया कि उनके पास दो एकड़ जमीन थी, जिसे उन्होंने दोनों बेटों में बांट दिया था। इसके बावजूद बड़ा बेटा भूषण सारी जमीन अपने नाम कराने के लिए दबाव बना रहा था। इसे लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। रविवार को वह काम से नारायणगढ़ गया था। लौटा तो देखा कि जमीन के लिए दोनों भाइयों में बहस हो रही थी। देखते ही देखते आरोपियों ने हाथों में गंड़ासी, कुल्हाड़ी और डंडे लेकर हमला कर दिया और सभी को मौत के घाट उतार दिया।

Retired soldier killed his mother, brother, sister-in-law and three children see photos

पिता ने दोस्त की मदद से आग बुझाई
पिता ने पुलिस को बताया कि छह लोगों की हत्या के बाद आरोपियों ने सुबूत मिटाने के लिए शटरिंग की बल्लियों पर शवों को रख आग लगा दी। उन्होंने अपनी पड़ोसी मित्र की मदद से आग को बुझाया। इस दौरान उन्होंने देखा कि घायल पोती परी पानी की हौदी में छिपकर रो रही है। उसको भी आरोपियों से बचाया।

Retired soldier killed his mother, brother, sister-in-law and three children see photos

झगड़ालू स्वभाव के भूषण का विवादों से रहा है नाता
गांववासियों के अनुसार, आरोपी भूषण झगड़ालू और गुस्सैल प्रवृत्ति का है। इस कारण ग्रामीणों से भी उसकी बोलचाल नहीं होती थी। भूषण का चाचा ताऊ से भी करीब एक साल पहले किसी बात को लेकर उसका विवाद हुआ था। तब पीड़ित पक्ष काफी घायल हो गया था। उस समय भी भूषण पर हत्या के प्रयास का मामला नारायणगढ़ थाने में दर्ज हुआ था। भूषण अपने ही परिवार को छोटी-छोटी बातों पर तंग करता था। उसने अपने छोटे भाई के खेतों में ट्रैक्टर चलाकर फसल खराब कर दी थी।

Retired soldier killed his mother, brother, sister-in-law and three children see photos

मुख्य आरोपी भूषण को काबू कर लिया गया है। साथ ही मामले में संलिप्त कुछ और लोगों को भी हिरासत में लेकर जांच चल रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

SOURECE – AMAR UJALA

Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *