• April 23, 2024 3:55 pm

नागेश साहू बनाए गए युवा मोर्चा कसडोल मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

ByPrompt Times

Mar 8, 2021
नागेश साहू बनाए गए युवा मोर्चा कसडोल मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

बलौदाबाजार  |  छत्तीसगढ़ विधासभा के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा के कोषाध्यक्ष माननीय गौरीशंकर अग्रवाल, जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद गुहाराम अजगल्ले, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ अजय राव, प्रदेश मंत्री(महिला मोर्चा)श्रीमती स्यामबाई साहू एवं जिलाध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े की दिशा निर्देश पर मंडल अध्यक्ष श्री कृष्ण कुमार पटेल द्वारा भाजपा मंडल कसडोल के जांबाज कद्दावर युवा नेता नागेश साहू को भारतीय जनता पार्टी कसडोल मंडल के युवा मोर्चा का मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नागेश साहू की इस नियुक्ति पर क्षेत्र के लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।निश्चय ही नागेश साहू की नेतृत्व में पार्टी को और अधिक मजबूती मिलेगी। मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार पटेल,महामंत्री द्वय डॉ सुदीप मानिकपुरी एवं रामचंद्र ध्रुव भीखम प्रसाद कैवर्त्य राजकुमार साहू, राजकुमार जायसवाल,सत्यनारायण पटेल,अनिल श्रीवास, सूजे लाल साहू,पुरुषोत्तम कैवर्त्य, हरिकांत साहू हरिराम साहू विष्णु यादव,धेनु सेवक, गोटिलाल साहू,गणेश शंकर साहू, गुनीराम साहूओम प्रकाश निराला सहित मंडल के सभी जेष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओ सहित युवा मोर्चा के साथियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।वहीं कसडोल विधानसभा के विकास पुरुष गौरीशंकर अग्रवाल, सांसद गुहाराम अजगले, डॉ अजयराव,जिलाध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े एवं श्रीमती श्यामबाई साहू के प्रति आभार व्यक्त किया है।      इस नियुक्ति पर नागेश साहू ने कहा कि मुझपर विश्वाश कर पार्टी ने मुझे जो अहम जिम्मेदारी दी है उसका तनमन धन से पालन करूँगा।पार्टी का शान बढ़ाने में कोई कसर बाकी नहीं रहने दूंगा,सदा वरिष्ठ जनों का सम्मान करूँगाऔर सभी युवा कार्यकर्ताओं को हमेशा साथ लेकर चलूँगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *