• April 20, 2024 9:35 am

केशुभाई के निधन से राष्ट्र ने एक महान नेता खो दिया: राष्ट्रपति

ByPrompt Times

Oct 30, 2020
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दो दिवसीय दौरे पर आएंगे उत्तराखंड-यह होगा उनका शेड्यूल

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुजरात के दो बार मुख्यमंत्री रहे केशुभाई पटेल के निधन पर दुख जताते हुए गुरुवार को कहा कि राष्ट्र ने एक महान नेता खो दिया। 92 वर्षीय केशुभाई का आज गुजरात में निधन हो गया।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट संदेश में कहा, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल के निधन के साथ, राष्ट्र ने एक महान नेता को खो दिया। उनका लंबा सार्वजनिक जीवन लाखों लोगों विशेषरूप से ग्रामीणों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए समर्पित था। हमेशा किसानों के हितों की रक्षा करने वाले केशुभाई का जनता के साथ अद्भुत संबंध था।

उन्होंने कहा कि केशुभाई की समाज सेवा और भारतीय लोकाचार के प्रति प्रतिबद्धता सभी के लिए अनुकरणीय है। उनके परिवार और मित्रों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *