• March 28, 2024 2:13 pm

नेशनल गर्ल चाइल्ड डे आज-बेटी को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए उसके नाम पर खुलवाएं सुकन्या समृद्धि अकाउंट, यहां जानें इससे जुड़ी खास बातें

Share More

24 जनवरी 2022 | आज यानी 24 जनवरी को नेशनल गर्ल चाइल्ड डे यानी राष्ट्रीय बालिका दिवस है। नेशनल गर्ल चाइल्ड डे को मनाने के लिए 24 जनवरी का दिन इसलिए चुना गया क्योंकि इसी दिन साल 1966 में इंदिरा गांधी ने भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली थी।

नेशनल गर्ल चाइल्ड डे का उद्देश्य बालिकाओं को सशक्त बनाना है। इसमें बच्चियों को वित्तीय तौर पर मजबूत बनाना भी शामिल है। अगर आप भी अपनी बेटी के भविष्य को वित्तीय सुरक्षा देना चाहते हैं तो उसके नाम पर सुकन्या समृद्धि अकाउंट (सुकन्या समृद्धि योजना) खुलवा सकते हैं। हम आज आपको इसके बारे में बता रहे हैं।

लड़की के 10 साल का होने तक खोल सकते हैं अकाउंट
जन्म से 10 साल की उम्र तक ही बेटियों का सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाता खुलवाया जा सकता है। एक परिवार में अधिकतम दो लड़कियों के लिए यह खाता खोला जा सकता है। जुड़वां या तीन बालिका बच्चों के जन्म के मामले में, दो से अधिक खाते खोले जा सकते है ।

सुकन्या समृद्धि योजना में अभी 7.6% सालाना ब्याज मिल रहा है। इसमें 250 रुपए में खाता खोला जा सकता है। इसमें एक साल में अधिकतम 1.5 लाख रुपए का ही निवेश किया जा सकता है। इसमें खाता खोलने के लिए बच्ची का बर्थ सर्टिफिकेट देना जरूरी है। इस स्कीम को बैंक या पोस्ट ऑफिस में कहीं भी खोला जा सकता है।

21 साल का होने पर मैच्योर हो जाएगा अकाउंट
लड़की के 21 साल का होने या लड़की की शादी होने के बाद एकाउंट मैच्योर हो जाएगा और आपको पूरा पैसा ब्याज सहित मिल जाएगा। सुकन्या समृद्धि योजना खाते से 18 साल की उम्र के बाद बच्चे की उच्च शिक्षा के लिए खर्च के मामले में 50% तक रकम निकाली जा सकती है। इसके अलावा बेटी के 18 साल का होने के बाद लड़की की शादी के समय भी आप पैसा निकाल सकते हैं।

5 साल बाद भी बंद कर सकते हैं खाता
खाता खोलने से 5 साल के बाद बंद किया जा सकता है। यह भी कई परिस्थितियों में किया जा सकता है, जैसे कोई खतरनाक बीमारी होने पर या अगर किसी दूसरे कारण से खाता बंद किया जा रहा हो तो इसकी इजाजत दी जा सकती है, लेकिन उस पर ब्याज सेविंग्स अकाउंट के हिसाब से मिलेगा।

टैक्स छूट का मिलता है लाभ
चालू वित्त वर्ष में सुकन्या समृद्धि योजना के तहत अधिकतम 1.5 लाख रुपए जमा कराए जा सकते हैं। सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करने पर आयकर कानून की धारा 80C के तहत टैक्स छूट का लाभ लिया जा सकता है। इसके तहत 1.5 लाख तक के सालाना निवेश पर आप टैक्स छूट पा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

इसके जरिए आसानी से तैयार कर सकते हैं बड़ा फंड
सुकन्या योजना में इस समय 7.6% ब्याज मिल रहा है। हम आपको बता रहे हैं कि हर महीने कितने रुपए निवेश करने पर आपको कितने पैसे मिलेंगे।

हर महीने निवेश15 साल निवेश करने पर कितना मिलेगा20 साल निवेश करने पर कितना मिलेगा
1 हजार रु.3.34 लाख रु.5.61 लाख रु.
3 हजार रु.10.02 लाख रु.16.82 लाख रु.
5 हजार रु.16.70 लाख रु.28.03 लाख रु.
10 हजार33.04 लाख रु.56.06 लाख रु.

नोट: ये कैल्कुलेशन एक मोटे अनुमान के तौर पर दिया गया है। सरकार हर 3 महीने में सुकन्या पर मिलने वाले ब्याज पर समीक्षा करती है।खबरें और भी हैं…

Source;-“दैनिक भास्कर”


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *