• March 29, 2024 1:38 pm

अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रीय महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन 20 से

By

Nov 16, 2020
Share More

सादर प्रकाशनार्थ

अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रीय महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन 20 से                                    
रायपुर। अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रीय महासभा का राष्ट्रीय कार्यसमिति व आमसभा  आगामी 21 व 22 नवम्बर को कोरोना ;कोविड-19द्ध बचाव व सुरक्षा के उच्चतम सुविधाओं के साथ चित्रकुट उत्तर प्रदेश में आयोजित किया गया है। इस बैठक में पूरे देश भर से महासभा के सैकड़ोें पदाधिकारी व सदस्य गण हिस्सा लेंगें। वहीं नव नियुक्त पदाधिकारियों का प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से महासभा के ध्येय की जानकारी के साथ समाज सेवा व आगामी सामाजिक गतिविधियों को सफलता पूर्वक निर्वहन के लिए प्रशिक्षित करने का निर्णय भी लिया गया है।
इस संबंध में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रीय महासभा के छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी विशेष विद्रोही बघेल ने बताया कि महासभा के राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक प्रतिवर्ष देश के किसी न किसी राज्य में आयोजित की जाती है। जिसमें महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का विशेष सम्बोधन पूरे देश के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व सदस्यों के लिए होता है। इस वर्ष देशव्यापाी कार्यसमिति बैठक व राष्ट्रीय कार्यसमिमि में महासभा के कार्य की समीक्षा के साथ ही स्वजातीय बंधुओं को इच्छानुसार हर क्षेत्र में भागीदारी सुनिश्चित करने के साथ आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प दोहराया जाता है। साथ ही उद्देश्य की पूर्ती के लिए कमी व आवश्यक सुविधाओं को जुटाने की तैयारी भी की जाती है। इस अधिवेशन में इस वर्ष कोराना महमारी को लेकर देश भर में हालात और सुविधाओं पर भी विशेष चर्चा करने का निर्णय लिया गया है। वहीं आवश्यकतानुसार सभी राज्य सरकारों की आर्थिक मदद के साथ कोरोना ;कोविड-19द्ध के बचाव के लिए महासभा से जुडे़ सभी सदस्यों को एक कदम आगे बढ़कर मदद के लिए आग्रह किया जाएगा। इसके अलावा विभिन्न राज्यों से मिले स्थानीय पदाधिकारियों द्वारा प्रस्तावों पर भी गहन चिंतन मनन कर आवश्यकतानुसार सफलतम रूप रेखा बनाकर क्रियान्वित करने का भी निर्णय लिया गया है।
प्रति,

विशेष विद्रोही बघेल
श्रीमान संपादक/पत्रकार महोदय

प्रदेश मीडिया प्रभारी
  अ.भा.कु.क्ष.महासभा


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *