• April 30, 2024 4:17 am

विधायकों और सांसदों से समर्थन की अपील करने बिहार पहुंची एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू

5  जुलाई 2022 |एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पटना पहुंच गई हैं। बीजेपी के सभी नेता पटना एयर पोर्ट पर मौजूद हैं। विशेष विमान से वे पटना पहुंची। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल के नेतृ्त्व में पार्टी नेताओं ने उनका स्वागत किया। वे करीब एक घंट विलंब से पटना आईं। आज ही वे दिल्ली लौट जाएंगी। पहले डेढ़ बजे लौटने का प्रोग्राम था। माना जा रहा है कि इसमें कुछ देर होगी। इससे पहले वे कई कार्यक्रमों में भाग लेंगी।

पटना एयर पोर्ट पर और बाहर उनके स्वागत के लिए भव्य तैयारी की गई है। बीजेपी कला संस्कृति प्रकोष्ठ की ओर से उनके स्वागत की तैयारी की गई है। रास्ते में विविध संस्कृति वाले परिधानों में सजे कलाकारों ने उनका अभिनंदन किया। द्रौपदी मुर्मू एयर पोर्ट से निकलकर हार्डिंग रोड स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी। वहां से वे होटल मौर्या जाएंगी जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत एनडीए के सभी नेता मौजूद हैं। सभी सांसदों और विधायकों से मुलाकात करेंगी। 

द्रौपदी मुर्मू के स्वागत में एयर पोर्ट पर पूर्व सीएम जीतन राम मांझी और लोजपा रामबिलास के सांसद चिराग पासवान भी मौजूद थे। 

Source;-“हिंदुस्तान”  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *