• April 20, 2024 9:01 am

नीमच फुटकर किराना व्यापारी संघ की कार्यकारिणी की घोषणा

ByPrompt Times

Oct 21, 2020
नीमच फुटकर किराना व्यापारी संघ की कार्यकारिणी की घोषणा
  • बाॅक्स – लोढा उपाध्यक्ष, नांगलिया सचिव, पटेल कोषाध्यक्ष
  • 27 सदस्यीय कार्यसमिति बनी

नीमच। शहर की व्यापारिक संस्था फुटकर किराना व्यापारी संघ के निर्वाचित अध्यक्ष कमल मित्तल ने संघ की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए बताया कि समिति में शहर के सभी क्षेत्र के व्यापारी सदस्यों का समावेश किया गया है। उपाध्यक्ष पद पर मनोज लोढा (सिटी शॉप), उपाध्यक्ष राजेश मित्तल (स्टेशन रोड) एवं हिमांशु तलरेजा (घनष्याम टी कं.), सचिव रितेश नांगलिया (नीमच किराना), कोषाध्यक्ष गिरीश पटेल (कन्हैया प्रोविजन), सह सचिव विजय बोकाडिया (नीमच सिटी), सह सचिव भगवानदास दादलानी (सीआरपी रोड) को बनाया गया है। साथ ही कार्यकारिणी में दिनेश गुलाटी (राजू भाई) अशोक मंगल, अनिल गोयल (गोयल जनरल स्टोर), विकास गोयल (शुभम किराना), कपिल छाजेड़ (एक्सपर्ट मार्ट), मंगलेश जैन, विजय गर्ग, पदम कोत्तक (बघाना), राहुल गर्ग (एल एन), दीपक छाबड़ा, दशरथ अहीर, हेमंत बैरागी, श्रीचंद लालवानी, राहुल नीमा, रितेश आहूजा को मनोनीत किया गया एवं वरिष्ठ व्यापारी सदस्यों श्री हीरानंद अर्जननानी, सत्यनारायण तोतला, अशोक मुनोत, श्याम नांगलिया को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया। संघ के अध्यक्ष कमल मित्तल ने सभी नियुक्त सदस्यों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए उन्हें बधाई दी।


कमल मित्तल,
अध्यक्ष
नीमच फुटकर किराना व्यापारी संघ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *