• April 25, 2024 6:48 pm

एस ई सी एल मुख्यालय बिलासपुर में भारतीय मजदूर संघ की नवीन कार्यकारिणी सर्वसम्मति से गठित

ByPrompt Times

Sep 15, 2020
भारतीय कोयला खदान मजदूर संगठन ने मनाया श्रम दिवस
  • श्री रौशन क्रिसमस अध्यक्ष और श्री संदीप बल्लाल सचिव नियुक्त

भारतीय कोयला खदान मजदूर संगठन बिलासपुर के मुख्यालय शाखा में संगठन की नवीन कार्यकारिणी का गठन संगठन की परंपरानुसार सभी कार्यकर्ताओं के समन्वय और सर्वसम्मति से किया गया है। दिनांक 12सितंबर को भारतीय कोयला खदान मजदूर संगठन बिलासपुर के कार्यालय में पर्यवेक्षकगण श्री अश्वनी मिश्रा उपमहामंत्री एवं डालचंद सोनी उपाध्यक्ष की उपस्थिति में मुख्यालय शाखा की बैठक आयोजित कर संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री शंखध्वनि सिंह बनाफर, शाखा संयोजक श्री अनिल दिघ्रस्कर, पूर्व अध्यक्ष श्री शंकर कुंडू , वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्तागण श्री सी बी मिश्रा,श्री अजय सिंह बनाफर,श्री गिरिजा शंकर आचार्य, श्री रौशन क्रिसमस,श्री अरुण सोनी,श्री अभिषेक जी, संजय कुमार, सहित अन्य कार्यकर्त्ताओं की उपस्थिति में आम सहमति से श्री रौशन क्रिसमस को अध्यक्ष एवं श्री संदीप बल्लाल को सचिव के साथ बीस सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन किया गया है। उपरोक्त जानकारी देते हुऐ अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री शंखध्वनि सिंह बनाफर ने बताया कि संगठन विगत अनेक वर्षों से मुख्यालय का प्रथम क्रमांक की सदस्यता हासिल करते हुए कर्मचारियों के हितों के लिए संघर्षरत रहा है और नवीन कार्यकारिणी में भी युवा और ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन और मुख्यालय शाखा के कर्मचारियों ने नवगठित कार्यकारिणी के गठन पर हर्ष व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *