• April 25, 2024 6:15 am

छत्तीसगढ़ में सैलानियों के लिए नया साल होगा खास, बुक होने लगे रिसार्ट और होटल

04 दिसंबर 2021 | नए साल के जश्न की तैयारी शुरू हो गई है। छत्तीसगढ़ में पर्यटन स्थलों की भरमार है। यही कारण है कि लोग पसंदीदा स्थल का चयन कर रिसार्ट, होटल बुक कराने में लगे हुए हैं। इधर अभी तक पर्यटन मंडल के कई रिसार्ट बुक हो चुके हैं। जानकारी के अनुसार नए साल और क्रिसमस के जश्न के लिए सबसे ज्यादा पसंदीदा चित्रकोट (बस्तर), भोरमदेव, चिल्फी घाटी (कवर्धा), गंगरेल बांध (धमतरी) समेत बारनवापारा बना हुआ है।

उल्लेखनीय है कि पर्यटन मंडल के पास 12 से अधिक रिसार्ट हैं। जहां कई रिसार्ट में इस वक्त 30, 31 और एक जनवरी 2022 के लिए ज्यादातर कमरे बुक हो चुके हंै। रिसार्ट की बुकिंग पर्यटन मंडल की वेबसाइट से आनलाइन भी कर सकते हंै। इधर अधिकारियों ने बताया कि इस साल कोरोना महामारी के केस कम होने के कारण सैलानियों छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों पर ज्यादा पहुंच रहे हैं।

छत्तीसगढ़ के प्रमुख पर्यटन स्थल

मैनपाट: यह सरगुजा जिले में स्थित है। ठंड के मौसम में यहां हजारों की संख्या में हर साल सैलानी पहुंचते हैं।

चित्रकोट: बस्तर संभाग के प्रमुख स्थलों में चित्रकोट जलप्रपात की पहचान देश ही नहीं, बल्कि विदेश में भी है।

बारनवापारा: महासमुंद और बलौदाबाजार जिले से लगा हुआ है। यह जंगल है, जिसमें जंगली जानवरों का बसेरा है।

सिरपुर: महासमुंद जिले में स्थित प्राचीन इतिहास की जानकारी मिलती है। यहां लक्ष्मण मंदिर समेत खुदाई में कई मूर्तियां मिली हैं।

भोरमदेव: कवर्धा जिले में स्थित भोरमदेव भी प्राचीन भोरमदेव मंदिर समेत जगल से घिरा हुआ क्षेत्र है।

गंगरेल जलाशय: धमतरी जिले में स्थित गंगरेल जलाशय है, जहां सैलानियों को काफी आकर्षित करते हैं।

कोरोना महामारी के बाद अच्छा रिस्पांस

पर्यटन मंडल के अधिकांश रिसोर्ट अभी न्यू ईयर के लिए बुक हो गया है। इस साल कोरोना महामारी के बाद अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। लोग आनलाइन बुक ज्यादा करा है। -डा. अनुराधा दुबे, जनसंपर्क अधिकारी, पर्यटन मंडल

Source :-“नई दुनिया”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *