• March 29, 2024 7:09 pm

कश्मीर घाटी में रात के तापमान में और गिरावट दर्ज, शुक्रवार को हिमपात का अनुमान

ByPrompt Times

Dec 4, 2020
कश्मीर घाटी में रात के तापमान में और गिरावट दर्ज, शुक्रवार को हिमपात का अनुमान
Share More

श्रीनगरः कश्मीर घाटी में रात के तापमान में और गिरावट दर्ज की गयी और कई स्थानों पर शून्य से भी नीचे तापामान दर्ज किया गया। यहां शुक्रवार से बारिश और हिमपात होने का अनुमान जताया गया है। घाटी में हालांकि धूप निकालने के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। केंद्रशासित प्रदेश लेह के सीमांत शहर लेह में सबसे अधिक ठंड के साथ न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे (-) 8.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि कारगिल में शून्य से नीचे (-) 4.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग ने यूनीवार्ता को बताया कि गुरुवार को मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा जिससे रात के तापमान में और गिरावट आयेगी। उन्होंने कहा हालांकि ताजा पश्चिम विक्षोभ जो अरब सागर से उठ रहा है और अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच से इस क्षेत्र की ओर बढ़ते हुए शुक्रवार शाम तक क्षेत्र से टकरायेगा। उन्होंने कहा कि पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव से शुक्रवार शाम से कश्मीर के अलग-अलग स्थानों और लद्दाख के जोजिला के इलाके में हल्का हिमपात हो सकता है। यहां सात और आठ दिसंबर को कश्मीर, द्रास और जोजिला के कईं स्थानों पर 70 फीसदी तक हल्के से मध्यम हिमपात होने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि यहां पहले से कम हिमपात हो सकता है लेकिन श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग अस्थाई तौर पर बंद हो सकता है।

कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में आज लोगों को ठंड से दो-चार होना पड़ा जहां रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गयी और यह शून्य से नीचे (-)1.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जो सामान्य से 0.5 डिग्री नीचे रहा। हालांकि दिन चढ़ते ही ठंड कम हुई और दिन के तापमान में कुछ सुधार हुआ और धूप निकलने से तापमान में सुधार नजर आया। यहां बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ऊपर दर्ज किया गया। शहर में आॅटो चालक और मैकेनिक सड़क किनारे सुबह से ही आग जलाते नजर आए ताकि ठंड से कुछ निजात मिल सके। जहां अक्सर बिजली कटौती के कारण मजबूरी में लोग अपने पारंपरिक संसाधनों का उपयोग करते नजर आए।

दक्षिण कश्मीर में यहां से 100 किलोमीटर दूर विश्व प्रसिद्ध हेल्थ रिसॉर्ट पहलगाम कश्मीर घाटी का सबसे ठंडा स्थान रहा जहां रात का तापमान बुधवार से एक डिग्री नीचे चला गया और न्यूनतम तापमान (-)3.8 डिग्री सेल्सियस रहा। हेल्थ रिसॉर्ट में रात का तापमान सामान्य से हल्का नीचे रहा जहां चारों ओर पहाडियां कई फुट बर्फ से ढंकी हुई हैं।

उन्होंने कहा कि पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों को उम्मीद है कि शुरुआती हिमपात के बाद आने वाले दिनों में हिमपात और होगा। उत्तर कश्मीर में काजीगुंड, घाटी का प्रवेश द्वार, कुपवाडा और पर्यटक रिसॉर्ट कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान क्रमश: (-)0.8, (-)1.8 और 0.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *