• June 10, 2026 12:40 am

मुंबई के दो दिवसीय दौरे पर निर्मला सीतारमण-वित्त मंत्री इंडस्ट्री के दिग्गजों, लार्ज टैक्स पेयर्स और चुनिंदा प्रोफेशनल्स के साथ करेंगी मुलाकात

ByPrompt Times

Feb 21, 2022 ##business
Share More

21-फरवरी-2022 | केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण दो दिवसीय दौरे के लिए आज मुंबई आ रही हैं। यहां वे उद्योग जगत से जुड़े कई दिग्गजों से मुलाकात करेंगी। यहां वे बजट के बाद के मसलों पर बातचीत करेंगी। इसके अलावा वे बड़े टैक्सपेयर्स और चुनिंदा प्रोफेशनल्स के साथ भी मुलाकात करेंगी। वित्त मंत्रालय ने केंद्रीय मंत्री के दौरे को लेकर एक ट्वीट में कहा, “वित्तमंत्री महाराष्ट्र के हितधारकों, उद्योग और व्यापार, बड़े करदाताओं और चुनिंदा पेशेवरों के साथ बजट 2022 के बाद बातचीत करेंगी।” पोस्ट में कहा गया है कि बातचीत सोमवार सुबह 10.30 बजे शुरू होगी। इसके बाद दोपहर 3 बजे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण फाइनेंशियल मार्केट के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगी।

मंगलवार को वित्त मंत्री का कार्यक्रम
वित्त मंत्री 22 फरवरी यानी मंगलवार के दिन फाइनेंशियल स्टैबिलिटी और डेवलेपमेंट काउंसिल (FSDC) की बैठक करेंगी, जो सुबह 9.30 बजे होगी। इससे पहले 1 फरवरी को अपने बजट भाषण के बाद निर्मला पहले ही दिल्ली में विभिन्न उद्योग जगत से जुड़े लोगों के साथ बातचीत कर चुकी हैं। इसके बाद दोपहर 3 बजे वित्त मंत्री पब्लिक सेक्टर बैंक के साथ पोस्ट बजट बैठक करेंगी। ये सभी कार्यक्रम मुंबई के होटल ट्राईडेंट में होंगे।

आज से दो दिवसीय मुंबई के दौरे पर रहेगी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण |  Finance Minister Nirmala Sitharaman will be on a two-day visit to Mumbai  from today | आज से दो दिवसीय मुंबई के दौरे पर रहेगी वित्त मंत्री निर्मला  सीतारमण
निर्मला सीतारमण

बजट सत्र का दूसरा चरण अगले महीने
संसद के बजट सत्र का पहला चरण पूरा हो चुका है और अब इसका दूसरा चरण 14 मार्च से होगा। इससे पहले वित्त मंत्री की कई उद्योग मंडलों के साथ बैठकें होंगी और बजट के बाद के विकास कार्यों पर मंत्रणा होगी।

पिछले हफ्ते RBI के साथ की थी बैठक
बता दें कि पिछले हफ्ते वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के साथ मिलकर बैठक की थी, जहां डिजिटल करेंसी, एलआईसी आईपीओ समेत दूसरे मुद्दों पर बातचीत की गई थी।

Source;-“दैनिक भास्कर


Share More

Related Post

रेखा गुप्ता ने पीएम मोदी से की मुलाकात
रोडवेज बस की चपेट में आने से दो युवकों की मौत
19,000 एकड़ में अफीम की खेती नष्ट की गई, दो माह में 190 लोग गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *