• March 29, 2024 10:28 am

धनतेरस पर आज शाम सवा 5 बजे से खरीदारी का योग, दिवाली चौघड़िया पूजन मुहूर्त भी जान लें

Share More

22 अक्टूबर 2022 | इस वर्ष धनतेरस में शाम सवा पांच बजे से रात दो बजे तक खरीदारी का योग बन रहा है। 22 अक्टूबर(शनिवार) को धन्वंतरी जयंती अर्थात धनतेरस मनाया जाएगा। वहीं दिपावली इस वर्ष 24 अक्टूबर(सोमवार) को पड़ रहा है। ज्योतिषाचार्य पीके युग कहते हैं कि इस वर्ष दिपावली बिहारवासी हस्त नक्षत्र, चित्रा नक्षत्र और विषकुंभ योग में मनाएंगे। जबकि शनिवार शाम 4.24 बजे से त्रयोदशी शुरु हो रहा है,

इसलिए 4.24 बजे के बाद ही धनतेरस माना जाएगा। 23 अक्टूबर 2022(रविवार) को शाम 4.55 बजे तक रहेगा। इसके बाद ही नर्क चतुर्दशी प्रारंभ होगा। स्थिर लग्न के अनुसार 22 अक्टूबर की रात 6.44 बजे से 8.41 बजे वृष और रात 1.12 बजे से 3.26 बजे तक सिंह राशि पड़ रहा है।

शाम 5 बजे के बाद दिवाली पूजन मुहूर्त पंडित प्रेमसागर पांडेय कहते हैं कि इस वर्ष 24 अक्टूबर 2022 दिन सोमवार को शाम 5.04 बजे से अमावस्या शुरु हो रहा है। इसलिए इस वर्ष दिवाली की पूजा शाम 5.04 बजे के बाद ही शुरु करना श्रेयस्कर होगा। 25 अक्टूबर को ग्रहण होने के कारण 12 घंटे पहले सूतक लग जाएगा। सूर्य ग्रहण पटना में दिन में 4.42 बजे से शुरु होकर 5.13 बजे तक मोक्ष होगा। चूंकि 25 तारीख को अमावस्या तिथि प्रदोष काल से पहले ही समाप्त हो रहा है और 24 अक्टूबर को प्रदोष काल में अमावस्या तिथि रहेगी। इसलिए 24 अक्टूबर को लोग दिपावली मनाएंगे।
यह है  खरीदारी का मुहूर्त

शुभ मुहूर्त शाम 5.17 से 6.42 बजे तक

चर मुहूर्त रात 9.34 बजे से 11 बजे तक

लाभ मुहूर्त रात 11 बजे से 12.25 बजे तक

अमृत मुहूर्त रात 12.25 बजे से 1.51 बजे तक

गोधूलि पूजा शाम 5.04 बजे से 6.40 बजे तक

शुभ मुहूर्त 6.40 बजे से 8.05 बजे तक

चर मुहूर्त 10.56 बजे से 12.21 बजे तक

लाभ मुहूर्त 12.21 बजे से 1.47 बजे तक

अमृत मुहूर्त 1.47 बजे से 3.12 बजे तक

सोर्स:–” हिंदुस्तान”                                             

Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *