• June 10, 2026 3:46 am

​​​​​​​राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से विरोधी डरे- बृजलाल खाबरी यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

Share More

22 नवंबर 2022 |  यूपी में अपनी खोई हुई जमीन तलाश रही कांग्रेस पार्टी ने इस साल अक्टूबर महीने में बसपा से कांग्रेस में आए पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी को अपना  नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। जब से खाबरी यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष बने है। वह सरकार पर हमलावर रहे है। मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए खाबरी ने कहा कि जब से राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा शुरु हुई है। हमारे सारे विरोधी डरे हुए है। खासकर भाजपा तो बहुत ज्यादे घबराई हुई है।

UP में 2024 का चुनाव मजबूती से लड़ेंगे
मंगलवार को यूपी कांग्रेस के मुख्यालय पर पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि 2024 के लोकसभा के आम चुनाव में कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती के साथ यूपी में लड़ेगी और भाजपा को हराएगी। जब से राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा शुरु का है तभी से हमारे सारे विरोधी डरे हुए है। 2024 के चुनाव को लेकर कांग्रेस पूरी तरीके से तैयारियों में जुटी हुई है। अभी हम छोटी-छोटी भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं लेकिन जैसे ही राहुल जी यात्रा लेकर यूपी पहुंचेगे यूपी कांग्रेस एक बड़ी भारत जोड़ो यात्रा उत्तर प्रदेश में निकालेगी।

निकाय चुनाव लड़ेगी कांग्रेस
बृजलाल खाबरी से जब यूपी निकाय चुनाव को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरे उत्तर प्रदेश में अपने दमखम पर पूरी मजबूती से चुनाव लड़ेगी। हम सभी महानगरों में सभासद, मेयर के पद पर चुनाव लड़ेंगे। पार्टी टिकट देने में उन लोगों को प्राथमिकता देगी। जो लंबे समय से पार्टी से जुड़े हुए है। इससे हमारे कार्यकर्ताओं में एक अच्छा संदेश जाएगा और वह पूरे मन से पार्टी के लिए काम करेंगे।

सोर्स :-” पंजाब केसरी”                    


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *