• April 26, 2024 3:28 am

झारखंड युवा सदन प्रतियोगिता में पथरगामा की स्वाति को नौंवा स्थान

By

Mar 22, 2021
झारखंड युवा सदन प्रतियोगिता में पथरगामा की स्वाति को नौंवा स्थान

पथरगामा : पथरगामा के रहने वाले राजू दास की छोटी पुत्री स्वाति राज ने झारखंड युवा सदन प्रतियोगिता में विजेता बनकर जिला का नाम रौशन किया है। प्रतियोगिता मिशन ब्लू फाउंडेशन द्वारा रांची में 12 से 15 मार्च तक झारखंड युवा सदन का आयोजन किया गया था। सुबे के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, पंचायती राज सचिव डा आदित्य रंजन, बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद, विधायक सीपी सिंह, रांची की मेयर आशा लकड़ा, रांची के म्यूनिसिपल कमिश्नर डॉ मुकेश कुमार, चिकित्सक डॉ संजय कुमार, अभिनेता राकेश जैन सहित कई लोग उपस्थित थे। स्वाति सीसीएल के सीएमडी पीएम मिश्रा ने पुरस्कृत किया। झारखंड युवा सदन प्रतियोगिता के लिए सुबे के 11,000 युवाओं ने अपना निबंधन कराया था। जिसमें ऑनलाइन टेस्ट में राज्य के 81 प्रतिभागियों का चयन किया गया था। जिसमे गोड्डा जिला से पथरगामा का स्वाति राज का चयन किया गया था। युवा सदन के लिए चयनित स्वाति राज ने विपक्ष के नेता के रूप में प्रतिनिधित्व किया। झारखंड युवा सदन प्रतियोगिता में दो बिल मानव तस्करी और सामाजिक सुरक्षा लाया गया था। इस प्रतियोगिता में स्वाति ने मानव तस्करी पर अपना विचार व्यक्त किया। विपक्षी नेता के रूप में स्वाति राज ने कहा कि हमारा झारखंड मानव तस्करी में तीसरे स्थान में है।

स्वाति राज ने कहा लोकतंत्र को अधिक मजबूत करने के लिए शिक्षित युवाओं का राजनीतिक में आना आवश्यक है। वही बढ़ती जनसंख्या राज्य ही नहीं पूरे विश्व के लिए चिता का विषय है। इसका समाधान बहुत ही आवश्यक है। रांची से लौटने के बाद स्वाति राज ने बताया कि आगामी सत्र में केंद्र युवा सभा के लिए चयनित किया गया है। वह आगे प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए दिल्ली जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *