• March 29, 2024 4:03 pm

महंगाई की मार-लगातार दूसरे दिन महंगे हुए पेट्रोल-डीजल, इस महीने अब तक पेट्रोल 3.85 और डीजल 4.35 रुपए महंगा हुआ

Share More

16-अक्टूबर-2021  | पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग थमने का नाम ही नहीं ले रही है। सरकारी तेल कंपनियों ने आज यानी शनिवार को लगातार दूसरे दिन इनके दामों में बढ़ोतरी की है। आज दिल्ली में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 35-35 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ने के बाद दिल्ली में पेट्रोल के दाम 105.49 रुपए और डीजल के दाम 94.22 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गए हैं।

इस महीने 13वीं बार बढ़े दाम
इस महीने 16 दिन में पेट्रोल-डीजल 13 बार महंगे हो चुके हैं। इससे राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 3.85 और डीजल 4.35 रुपए महंगा हो चुका है। वहीं 2021 कीर बात करें तो इस साल 1 जनवरी को पेट्रोल 83.97 और डीजल 74.12 रुपए प्रति लीटर था। अब ये 105.49 और 94.22 रुपए प्रति लीटर पर है। यानी 10 महीने से भी कम समय में पेट्रोल 21.52 और डीजल 21.10 रुपए तक महंगा हुआ है।

84 डॉलर के पार निकला कच्चा तेल
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम लगातार बढ़ रहे है। ब्रेंट क्रूड का भाव 84 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। इससे पहले साल 2018 में कच्चा तेल 84 डॉलर के पार निकला था।

31 राज्यों में पेट्रोल और 13 राज्यों में डीजल 100 के पार
देश के 29 राज्यों में पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंच गया है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दमन और दीव, छत्तीसगढ़, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, आंध्र प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मणिपुर, नागालैंड, पुडुच्चेरी, तेलंगाना, पंजाब, सिक्किम, ओडिशा, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, मिजोरम, झारखंड, गोआ, असम, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल, उत्तराखंड, मेघालय और राजस्थान में पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर के ऊपर है। वहीं डीजल की बात करें तो मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, उड़ीसा, तेलंगाना, बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, केरल, कर्नाटक और राजस्थान में कई जगहों पर ये भी 100 रुपए प्रति लीटर के ऊपर है।

Source;-“दैनिक भास्कर”


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *