• April 23, 2024 4:33 pm

धरना प्रदर्शन के लिए स्थान आरक्षित

ByPrompt Times

Jul 18, 2020
छत्तीसगढ़ के डीजीपी डीएम अवस्थी(Chhattisgarh DGP DM Aawasthi News) का वीडियो आया सामने

बलौदाबाजार | जिला मुख्यालय बलौदाबाजार में धरना प्रदर्शन के लिए दशहरा मैदान को आरक्षित किया गया हैं। जिलाधीश एवं दंडाधिकारी सुनील कुमार जैन ने आदेश जारी करतें हुए कहा की किसी भी राजनीतिक दल,समाजिक संगठन, शासकीय एवं अशासकीय कर्मचारी संगठनों को अब से धरना प्रदर्शन केवल दशहरा मैदान में ही करना होगा। आरक्षित मैदान को छोड़कर शहर के किसी अन्य स्थान पर धरना प्रदर्शन करने पर ऐसे व्यक्ति एवं संगठन के खिलाफ कड़ी दंडात्मक कानूनी कार्रवाई किया जायेगा उल्लेखनीय हैं कि वर्तमान में शहर में किया जाने वाला धरना प्रदर्शन शहर के मध्य स्थित गार्डन चौक के पास किया जाता था। यहाँ भीड़ होने के चलते आये दिन यातायात की समस्याओं से नगरवासियों को जूझना पड़ता था। जिसके चलते कल नगरवासियों ने कलेक्टर से शिकायत कर धरना प्रदर्शन के स्थान को बदलने का आग्रह किया था।

अशोक कुमार टंडन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *