• March 29, 2024 12:59 pm

पर्यावरण संरक्षण को लेकर पृथ्वी दिवस पर लगाए जाएंगे पौधे

ByPrompt Times

Aug 7, 2020
पर्यावरण संरक्षण को लेकर पृथ्वी दिवस पर लगाए जाएंगे पौधे
Share More

ओबरा (औरंगाबाद)पर्यावरण संरक्षण को लेकर नौ अगस्त को पृथ्वी दिवस पर जिले में पौधारोपण की जाएगी। जलपुरुष राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे पानी रे पानी अभियान के तहत पौधारोपण किया जाएगा। जम्होर में पौधारोपण को लेकर विशेष तैयारी की गई है। अजीत कुमार सिंह ने बताया कि पानी रे पानी एक अभियान है जो गंगा, अन्य नदियों एवं विभिन्न जलश्रोतों के संरक्षण एवं पर्यावरण बचाव पर कार्य कर रही है।इसका महत्वपूर्ण अभियान विद्यालयों में पर्यावरण पाठशाला स्थापित करना है। जिससे स्कूली बच्चे पर्यावरण के संरक्षण के लिए जागरुक हो। इसकी शुरूआत वैशाली जिले से नौ अगस्त पृथ्वी दिवस के अवसर पर हो रही है। नमामि गंगे एवं वन एवं पर्यावरण विभाग भी इस अभियान में सहयोग कर रही है। वन विभाग औरंगाबाद के द्वारा पांच सौ विभिन्न प्रजातियों के पौधा उपलब्ध कराया जाएगा। इन पौधों का रोपण जम्होर एवं जम्होर के आस पास सरकारी एवं सार्वजनिक स्थलों पर किया जाएगा। इसमें मुखिया, वार्ड सदस्य को भी शामिल किया जाएगा। बताया गया कि शारीरिक दूरी का पालन करते हुए एवं मास्क पहनकर पौधारोपण की जाएगी। उधर वन विभाग के अधिकारियों के द्वारा भी पृथ्वी दिवस पर पौधारोपण किया जाएगा।


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *