• April 20, 2024 5:26 am

कूनो में खुशी, नामीबिया चीतों ने किया पहला शिकार

08 नवंबर 2022 |  कूनो नेशलन पार्क के बड़े बाड़े में छोड़े गए 2 चीतों ने 24 घंटे के अंदर अपना पहला शिकार कर लिया है। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार रविवार की रात सोमवार की तड़के दो नामीबियाई चीतों ने एक चीतल का शिकार किया है। दोनों चीते आपस में भाई है। नामीबिया से भारत लाए गए चीतों का यह पहला शिकार है।

वन विभाग के एक अधिकारी के अनुसार कूनो नेशनल पार्क में छोटे बाड़ों से निकालकर बड़े बाड़े में छोड़े गए दोनों चीतों ने पहले दिन रविवार को न सिर्फ खुले जंगल में मस्ती की, बल्कि कई बार कई दफा चीतल और सांभर को देख तेज रफ्तार से दौड़ भी लगाई और शिकार की कोशिश भी की। हालांकि, कुछ समय बाद दोनों अपने प्रयास में सफल हो गए। अधिकारियों का कहना है कि इनके शिकार करने के से पता चलता है कि ये बिल्कुल फिट हैं। क्योंकि जब ये क्वारंटाइन में थे तब लग रहा था की इनकी मांसपेशियों की ताकत कमजोर हो गई है, लेकिन अब इनके शिकार के तरीको को देखकर लगता है कि चीते पूरी तरह से फिट हैं। दोनों चीतों के बाद अब बाकि के चीतों को बड़े बाड़े में जल्द छोड़ा जाएगा।

आपको बता दें कि 1952 में भारत में चीतों को विलुप्त घोषित कर दिया गया था। ऐसे में भारत सरकार ने चीतों के संरक्षण को लेकर अभियान शुरू किया। प्रोजेक्ट चीता के तहत सरकार ने सितंबर माह में आठ चीते नामिबिया से भारत लाए गए थे जिन्हें कूनो नेशलन पार्क में रखा गया था। नामिबिया से लाए गए चीतों में पांच मादा और तीन नर चीता शामिल हैं। इन चीतों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 सितंबर 2022 को छोड़ा था।

सोर्स :- बंसल न्यूज़”              

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *