• April 26, 2024 1:50 am

पीएम मोदी ने म्यूजियम का उद्धाटन किया, अब तक के 15 PM के बारे में मिलेगी जानकारी

14 अप्रैल 2022 | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉ भीमराव अंबेडकर की 131वीं जयंती पर प्राइम मिनिस्टर म्यूजियम का उद्घाटन किया। पीएम के साथ इस मौके पर संग्रहालय के अधिकारी मौजूद रहे। तीन मूर्ति भवन पहुंचे पीएम ने इस दौरान म्यूजियम का टिकट भी खरीदा।नेहरू म्यूजियम को अब नए सिरे से विकसित कर यहां देश के सभी प्रधानमंत्रियों से जुड़ी यादों और उनके योगदानों और उनकी कहानियों को दिखाया गया है। दिल्ली में नेहरू स्मारक और लाइब्रेरी परिसर में यह म्यूजियम बनाया गया है।

2018 में हुई शुरूआत
करीब 271 करोड़ रुपये की लागत से बने इस म्यूजियम में देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू से लेकर मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक सभी प्रधानमंत्रियों के जीवन दर्शन को विस्तार से संग्रहित किया गया है। केंद्र सरकार ने इसे 2018 में मंजूरी दी थी। चार साल के भीतर ये बनकर तैयार हो गया।ये संग्रहालय नेहरू म्यूजियम में करीब 10 हजार वर्ग मीटर की जमीन पर बना है। भारत के संविधान को भी प्रधानमंत्री संग्रहालय में जगह दी गई है। ये संग्रहालय आजादी के बाद भारत की कहानी को अपने प्रधानमंत्रियों के जीवन और योगदान के जरिये बताएगा। इसमें भविष्य के सभी प्रधानमंत्रियों के लिए भी पर्याप्त जगह है।

सभी प्रधानमंत्रियों के बारें में जान सकेंगे लोग
सरकार के मुताबिक, यह म्यूजियम देश के सभी प्रधानमंत्रियों के बारे में लोगों के बीच अवेयरनेस पैदा करेगा। लोग उनके विजन के बारे में जान सकेंगे। प्रधानमंत्री संग्रहालय को देख कर युवा वर्ग कुछ नया सीखेंगे। वह देखेंगे कि इन प्रधानमंत्रियों ने कैसे राष्ट्र निर्माण के लिए तिनके तिनके को जोड़ा।

अब तक यहां सिर्फ नेहरू से जुड़ी यादें थीं
तीन मूर्ति भवन के 45 एकड़ अहाते में बना भव्य प्रधानमंत्री संग्रहालय आजाद भारत के सभी प्रधानमंत्रियों की पूरी कहानी लेकर तैयार है। जिस तीन मूर्ति भवन में अब तक पहले प्रधानमंत्री पंडित नेहरू से जुड़ी यादों का संग्रहालय था, अब वहां देश के सभी प्रधानमंत्रियों के साथ-साथ महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, सरदार पटेल, बाबा साहेब आंबेडकर और जय प्रकाश नारायण (JP) के व्यक्तित्व और कृतित्व को पेश किया गया है।

म्यूजियम से जुड़ी बड़ी बातें

  • दिल्ली के तीन मूर्ति एस्टेट में स्थित म्यूजियम अब तक के सभी 15 भारतीय प्रधानमंत्रियों के जीवन और समय तथा उनके योगदान को प्रदर्शित करेगा।
  • कई पूर्व प्रधानमंत्रियों से संबंधित कलेक्शन होंगे। यहां पूर्व प्रधानमंत्रियों की दुर्लभ तस्वीरें, भाषण, वीडियो क्लिप, समाचार पत्र, इंटरव्यू और मूल लेखन प्रदर्शित किए जाएंगे।
  • इसका उद्देश्य युवा पीढ़ी को नेतृत्व, दूरदृष्टि और सभी प्रधानमंत्रियों की उपलब्धियों के बारे में संवेदनशील बनाना और प्रेरित करना है।
  • इसका निर्माण नए भारत और को आकार देने की कहानी से प्रेरित है।
  • इसके डिजायन में टिकाऊ और ऊर्जा संरक्षण प्रथाओं का ध्यान रखा गया है। परियोजना के दौरान एक भी पेड़ नहीं गिरा।
  • इसके उद्घाटन की तारीख 14 अप्रैल इसलिए चुनी गई है, क्योंकि प्रधानमंत्रियों ने संविधान का पालन करते हुए काम किया है।
  • यह 271 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। 2018 में केंद्र सरकार ने इसे मंजूरी दी थी।
  • संस्कृति मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक, 14 पूर्व प्रधानमंत्रियों की गैलरी को उनके कार्यकाल के अनुसार उचित स्थान दिया गया है।
  • म्यूजियम पूर्व प्रधानमंत्रियों की जानकारी उनके परिवारों और डिजिटल डिस्प्ले से भी इकट्ठा किया गया है

Source;- ‘’दैनिक भास्कर’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *