• June 9, 2026 9:27 pm

आज दिल्ली में पीएम मोदी का मेगा रोड शो, बंद रहेंगे कई रास्ते

Share More

16 जनवरी 2023 | 16 जनवरी, सोमवार को राजधानी दिल्ली में ट्रैफिक की बड़ी समस्या होने वाली है। पीएम मोदी 16 जनवरी को दिल्ली में मेगा रोड शो करने वाले हैं। इसे लेकर दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक और सुरक्षा से जुड़े बहत इंतजाम किये हैं। रोड शो के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने आम लोगों के लिए कुछ रूट्स पर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है और उनसे कहा गया है कि इन रास्तों पर जानें से बचें। भारतीय जनता पार्टी के इस मेगा रोड शो मेंप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई बीजेपी नेता शामिल होंगे। ये रोड शो संसद मार्ग पर पटेल चौक गोल चक्कर से शुरु होगा और जय सिंह रोड जंक्शन तक चलेगा। इस दौरान भारी भीड़ जुटने की संभावना है। ये रोड शो दोपहर 3 बजे से शुरु होगा और शाम 5 बजे तक चलेगा। इस दौरान इस तरफ जानेवाली तमाम सड़कें बंद रहेंगी।

    • अशोका रोड (विंडसर प्लेस से जीपीओ, दोनों मार्ग)
    • जय सिंह रोड,
    • संसद मार्ग,
    • टॉलस्टॉय रोड (जनपथ से संसद मार्ग),
    • रफी मार्ग (रेल भवन चौराहे से संसद मार्ग),
    • जंतर मंतर रोड,
    • इम्तियाज खान मार्ग और
    • बंगला साहिब लेन

कई इलाके होंगे प्रभावित

रोड शो के दौरान इनके अलावा भी राजधानी के कई इलाकों में वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है। वैसे, पुलिस का कहना है कि रोड शो वाले रूट्स के आसपास के इलाकों में भी सुचारू ट्रैफिक मैनेजमेंट सुनिश्चित करने के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक, रोड शो के दौरान बाबा खड़क सिंह रोड, आउटर सर्किल कनॉ ट प्लेस, पार्क स्ट्री ट/शंकर रोड, मिंटो रोड, मंदिर मार्ग, बाराखंभा रोड, पंचकुइयां रोड, रायसीना रोड, टॉल्सटॉय रोड, जनपथ, फिरोजशाह रोड, रफी मार्ग (सुनहरी मस्जिद से रेल भवन), रानी झांसी रोड, डीबीजी रोड, चेम्सफोर्ड रोड, भाई वीर सिंह मार्ग, डीडीयू मार्ग, रणजीत सिंहफ्लाईओवर, तालकटोरा रोड और पंडित पंत मार्ग पर यातायात प्रभावित रहेगा।

इन रास्तों से बचें

ट्रैफिक एडवाइजरी में कहा गया है कि गोल डाक खाना, गुरुद्वारा रकाब गंज, विंडसर गोल चक्कर, रेल भवन, आउटर कनॉट सर्कल-संसद मार्ग जंक्शन, रायसीना रोड-जंतर मंतर रोड जंक्शन, जनपथ/टॉलस्टॉय रोड जंक्शन और टॉलस्टॉय रोड-कस्तूरबा गांधी रूट्स पर ट्रैफिक रूट्स में बदलाव किया जा एगा। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को इन सड़कों और इलाकों में यात्रा से बचने की सलाह दी है।

सोर्स :-“नईदुनिया”     

 

 


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *