• June 9, 2026 2:09 pm

रविवार और सोमवार को एक बार फिर गुजरात में चुनाव प्रचार करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Share More

23 नवंबर 2022 |  प्रधानमंत्री का पहला दौरा तीन दिनों का और दूसरा दो दिनों का था. तीसरे दौरे में भी प्रधानमंत्री दो दिन गुजरात में रहेंगे. इस दौरान वह आठ चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी रविवार 27 नवंबर को पौने चार बजे खेड़ा में जनसभा करेंगे. पौने छह बजे नेतरांग में पीएम मोदी की जनसभा होगी. शाम साढ़े सात बजे सूरत में प्रधानमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे.

इसके बाद पीएम मोदी रात के समय सूरत में ही रुकेंगे और पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं तथा आम लोगों से मिलेंगे. सोमवार को फिर प्रधानमंत्री की चार सभाएं होंगी. सवा एक बजे पलटाना में जनसभा होगी तो पौने चार बजे अंजार में जनसभा का कार्यक्रम है. साढ़े पांच बजे जामनगर ग्रामीण में जनसभा होगी तो शाम साढ़े सात बजे राजकोट में प्रधानमंत्री एक जनसभा को संबोधित करेंगे. इस तरह प्रधानमंत्री की गुजरात में कुल 24 सभाएं हो जाएंगी.

आपको बता दें कि गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Elections 2022) को लेकर बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पूरा जोर लगा रही हैं. बीजेपी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट (BJP Star Campaigners List) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi), गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी समेत कुल 40 स्टार प्रचारकों के नाम शामिल हैं.

सोर्स : NDTV इंडिया”   


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *