• June 9, 2026 6:00 pm

महाकाल की धरती पर पहुंचेंगे राहुल गांधी, बैठक और तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस नेता

Share More

  17 नवंबर 2022 |  कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के तहत उज्जैन आगमन को लेकर शहर कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को एक मंच पर लाने की कोशिश की गई। जहां मध्य प्रदेश के प्रभारी कुलदीप इंदौरा, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा और उज्जैन प्रभारी शोभा ओझा सहित शहर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भारत जोड़ो यात्रा के संबंध में होने वाली मीटिंग में शामिल हुए। सभी ने मंच से यात्रा के दौरान एक साथ रहने और काम करने की बात कही। इस दौरान सज्जन सिंह वर्मा ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि शहर में बड़ी सभा की तैयारी की जा रही है। सभी लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में 380 किलोमीटर तक निकलेगी। इस दौरान उज्जैन जिले के 4 विधानसभा उज्जैन उत्तर, उज्जैन दक्षिण, घटिया, महिदपुर, तराना से होकर गुजरेगी। यात्रा को लेकर बुधवार को प्रदेश कांग्रेस के दिशा निर्देशों से अवगत कराने के लिए महाकाल मंडपम अनुपम गार्डन में यात्रा के प्रभारी और कांग्रेस के नेताओं ने पार्टी के समस्त ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी अनुसार युवक कांग्रेस सेवादल महिला कांग्रेस के सभी पदाधिकारी मोर्चा संगठन के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण सहित कार्यकर्ताओं ने एक बड़ी बैठक में हिस्सा लिया।

सभी नेताओं ने यात्रा में एक साथ काम करने और कांग्रेस को मजबूत करने की बात कही। इस दौरान पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि आज कार्यकर्ताओं की बड़ी बैठक रखी गई थी जिसमें सभी छोटे-बड़े नेताओं को निर्देश दिए गए राहुल गांधी की यात्रा को यहां इतिहास रचना है। राहुल गांधी महाकाल का आशीर्वाद लेकर लाखों लोगों को संबोधित करेंगे।

सोर्स :-” पंजाब केसरी”                    

Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *