• June 9, 2026 11:21 am

राज्यसभा सांसद ने कहा- मोदी और योगी का मान जनता की सेवा करके ही बढ़ा

Share More

12 मार्च 2022 | उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों में भाजपा ने 255 सीटों के साथ करिश्माई जीत हासिल की है। इसे दुर्ग की भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने UP में सुशासन की जीत बताया है। उन्होंने कहा कि परिवारवाद और जातिवाद से बनी सरकार में क्या परेशानी होती है इसे उत्तर प्रदेश की जनता भली भांति जान चुकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून व्यवस्था को मजबूत की। जनता सुशासन चाहती है इसीलिए दूसरी बार हमें अप्रत्याशित जीत मिली है। राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने भास्कर से विशेष बातचीत ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के पास एक करिश्माई व्यक्तित्व था। जब वह व्यक्तित्व हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव प्रचार को लेकर जनता के बीच गए तो जनता ने उन्हें दोनों हाथों से आशीर्वाद दिया। प्रधानमंत्री ने गरीबों के लिए जिन योजनाओं को चलाया चाहे वो महीने दो बार राशन मिलने की योजना हो या अन्य कई योजनाएं हों जनता को उससे काफी लाभ मिला। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की काफी खराब थी। अपराधियों को काफी संरक्षण मिलता था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वहां कानून व्यवस्था की स्थिति को मजबूत किया। हमें इतनी बड़ी जीत मातृशक्ति के कारण मिली है। प्रधानमंत्री ने मातृशक्ति को लेकर काफी अच्छा काम किया है। इसका काफी लाभ मिल रहा है।

पूर्वांचल की जिम्मेदारी मिली, जिसे बखूबी निभाया

सांसद सरोज पाण्डेय ने बताया कि उत्तर प्रदेश के चुनाव में उन्हें पूर्वांचल क्षेत्र की जिम्मेदारी मिली थी। वहां की 71 विधानसभा सीटों के लिए उन्होंने प्रचार प्रसार किया। उस क्षेत्र में भाजपा को अच्छी जीत मिली है।

प्रधानमंत्री का ऐसा रोड शो नहीं देखा – सरोज

यूपी चुनाव प्रचार का जिक्र करते हुए सांसद सरोज पाण्डेय ने कहा कि यूपी चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री का रोड शो देखने लायक रहता था। पूर्वांचल में चुनाव का आखिरी चरण था। इसलिए वहां सभी भाजपा के दिग्गज नेता चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे थे। तभी बनारस की गलियों में प्रधानमंत्री का रोड शो करने का निर्णय लिया गया। बिना किसी तैयारी वो रोड शो किया गाय था। उसमें इतनी भीड़ थी वह कई किलोमीटर लंबा रोड शो बन गया। सांसद पाण्डेय ने कहा कि उस तरह का रोड शो अपने जीवन में उन्होंने पहले नहीं देखा। रोड शो खत्म होने के तीन चार घंटे बाद लोगों की भीड़ खत्म नहीं हो रही थी।

मुख्यमंत्री को दी नसीहत

छत्तीसगढ़ के मॉडल को फेल बताते हुए सांसद पाण्डेय ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को नसीहत दे डाली। उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ के विकास को मॉडल को लेकर मुख्यमंत्री असम गए, वहां भी बहुत अच्छी सीटें आने यहां तक की सरकार बनाने का दावा किया गया था। उत्तर प्रदेश में भी छत्तीसगढ़ का मॉडल हर जनसभा में बताया गया। छत्तीसगढ़ के मॉडल पर कितना वोट मिला और कांग्रेस को कितनी सीटें मिलीं यह कहने की जरूरत नहीं है। मुख्यमंत्री स्वयं समझदार हैं।

Source;- ‘’दैनिक भास्कर’’


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *