• June 10, 2026 3:19 am

इंडिया स्मार्ट सिटी अवॉर्ड कॉन्टेस्ट में रांची ने लहराया परचम, इस श्रेणी में नंबर-1 का खिताब

Share More

अगस्त 26 2023 ! इंडिया स्मार्ट सिटी अवार्ड कॉन्टेस्ट-2022 में एक बार फिर झारखंड की राजधानी रांची ने परचम लहराया है। शुक्रवार को केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने नई दिल्ली से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये इस अवार्ड की घोषणा की।

मंत्रालय की ओर से पूर्वी क्षेत्र के 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में रांची को नंबर-1 अवार्ड से नवाजा गया है। जल्द ही राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में अवार्ड वितरण किया जाएगा, जिसमें रांची स्मार्ट सिटी को भी सम्मानित किया जाएगा।

इंडिया स्मार्ट सिटी अवार्ड कॉन्टेस्ट-2022 में रांची स्मार्ट सिटी की उपलब्धि पर नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव और रांची स्मार्ट सिटी कारपोरेशन के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक विनय कुमार चौबे ने नगर विकास विभाग, रांची स्मार्ट सिटी कारपोरेशन व स्मार्ट सिटी के विकास से जुड़े विभिन्न एजेंसियों के पदाधिकारियों व कर्मियों को बधाई दी। साथ ही सहयोग के लिए रांची की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में प्रदेश हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रहा है। मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व के कारण हमारा प्रदेश और स्मार्ट सिटी, रांची स्मार्ट सिटी मिशन की योजनाओं में लगातार अग्रणी पंक्ति में खड़ा है। स्मार्ट सिटी कारपोरेशन के सीईओ अमित कुमार ने इस अवार्ड के लिए केंद्रीय आवासन एवं शहरी मंत्रालय के प्रति आभार व्यक्त किया।

साथ ही मुख्यमंत्री व विभागीय सचिव के कुशल मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने आश्वस्त किया कि आने वाले वर्षों में रांची स्मार्ट सिटी कई अवार्डों का हकदार बनेगा। उन्होंने रांची स्मार्ट सिटी के विकास व प्रगति के लिए पूरी टीम को बधाई दी।

”  सोर्स :– ” जागरण ”   


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *