• June 10, 2026 4:08 am

आरबीएसई बोर्ड ने जारी किए राजस्थान कक्षा 10 के रिजल्ट, लड़कियों ने मारी बाजी

Share More

15 जून 2022 | माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (आरबीएसई) अजमेर, की ओर से सोमवार, 13 जून 2022 को माध्यमिक वार्षिक परीक्षा 2022 (Class 10 Exam) 2022 के परिणाम घोषित किए जा चुके हैं। बोर्ड की ओर से जारी सूचना के अनुसार, आरबीएसई 10वीं का रिजल्ट शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला द्वारा जयपुर में स्थिति एजुकेशन कम्प्लेक्स में घोषित किया गया। इस बार 10वीं रिजल्ट में 82.89% छात्र सफल हुए हैं। राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा में भाग लेने वाले छात्र अब अपना रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in व  rajresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके साथ ही छात्र यहां दिए जा रहे डायरेक्ट लिंक पर भी अपने रोल नंबर से चेक कर सकते हैं।

आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 10वीं  की परीक्षा 31 मार्च से 26 अप्रैल 2022 तक आयोजित की गई थीं। राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा में करीब 11 लाख स्टूडेंट्स ने भाग लिया था। राजस्थान 10वीं और 12वीं परीक्षा में करीब 20 लाख छात्रों ने भाग लिया थाा। 10वीं रिजल्ट में इस बार 82.89% छात्र सफल हुए हैं जिनमें लड़कियों का पास प्रतिशत 84.38 और लड़कों का पास प्रतिशत 81.62 रहा।

घोषित हो चुके हैं इन कक्षाओं के रिजल्ट:
राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स के परिणाम भी 6 जून 2022 को घोषित किए जा चुके हैं। राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स में कुल 96.33 फीसदी छात्र पास हुए हैं। छात्रों का पास प्रतिशत 95.44 रहा, जबकि छात्राओं का सफलता प्रतिशत 97.21 रहा। वहीं वरिष्ठ उपाध्याय में 94.99 फीसदी छात्र सफल हुए थे। इसके अलावा राजस्थान 5वीं और 8वीं के परीक्षा परिणाम 8 जून 2022 को घोषित किए जा चुके हैं।
 
ऐसे चेक करें राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट:
राजस्थान बोर्ड की वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
यहां Class 10th result 2022 या Secondary Result 2022 पर क्लिक करें।
अब नया पेज खुलेगा जिसमें अपनी लॉगइन डिटेल्स भरें और सब्मिट करें। अब रिजल्ट आपके सामने होगा। 

सोर्स;-“हिंदुस्तान”  


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *