• April 25, 2024 4:43 pm

रेड अलर्ट: हिमाचल प्रदेश में दो दिन भारी बारिश की चेतावनी, लोगों को एहतियात बरतने की सलाह

ByPrompt Times

Jul 26, 2021

26-जुलाई-2021 | प्रशासन ने लोगों और पर्यटकों को नदी-नालों के किनारे और भूस्खलन वाले क्षेत्रों की ओर न जाने की हिदायत जारी की है। इसके अलावा प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए मशीनरी भी तैनात की है।

हिमाचल प्रदेश में दो दिन भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 27 और 28 जुलाई को पूरे प्रदेश में भारी से भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। इस दौरान तूफान चलने और बिजली गिरने को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। 

प्रशासन ने लोगों और पर्यटकों को नदी-नालों के किनारे और भूस्खलन वाले क्षेत्रों की ओर न जाने की हिदायत जारी की है। इसके अलावा प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए मशीनरी भी तैनात की है।

लगातार हो रही बारिश से राज्य में अब भी दर्जनों सड़कें बंद हैं। मंडी से 12 किलोमीटर दूर सात मील के पास भूस्खलन से चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे बाधित हो गया है। सीजन के दौरान बागवानों को सेब मंडियों तक पहुंचाने में परेशानी हो रही है।

प्रदेश के शहरों का न्यूनतम तापमान : शिमला 18.7, सुंदरनगर 23.1, भुंतर 22.8, कल्पा 15.9, धर्मशाला 20.2, ऊना 26.4, नाहन 26.2, केलांग 14.8, पालमपुर 21.5, सोलन 21.5, मनाली 19.2, कांगड़ा 25.6, मंडी 22.0, हमीरपुर 25.3, चंबा 23.6, डलहौजी 17.0 और कुफरी 16.3 डिग्री सेल्सियस रहा। 

शहरों का अधिकतम तापमान: शिमला 23.5, सुंदरनगर 32.2, भुंतर 32.0, कल्पा 25.0, धर्मशाला 28.4, ऊना 36.8, नाहन 28.2, सोलन 30.2, कांगड़ा 30.8, बिलासपुर 34.4, हमीरपुर 33.8, चंबा 30.8, डलहौजी 20.9 और केलांग 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज कि या है।

Source;-“अमर उजाला”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *