• March 28, 2024 10:28 pm

Redmi ने लॉन्च किया बेहद ही सस्ता स्मार्टफोन

Share More

28 जुलाई 2022 शाओमी के ब्रांड रेडमी ने भारतीय बाजार में अपना एक नया किफायती स्मार्टफोन Redmi 10A Sport के तौर पर लॉन्च किया है। Redmi 10A Sport, Redmi 9A Sport का अपग्रेडेड वर्जन है। Redmi 10A Sport के साथ पहले के मुकाबले रैम और स्टोरेज के अलावा कुछ खास बदलाव नहीं किया गया है। Redmi 10A Sport के साथ 6 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। बता दें कि Redmi 10A को इसी साल अप्रैल में भारत में दो वेरियंट में लॉन्च किया गया था।

Redmi 10A Sport की कीमत और उपलब्धता

Redmi 10A Sport की कीमत 10,999 रुपये है। इस कीमत में 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। फोन को अमेजन इंडिया और कंपनी की साइट से खरीदा जा सकेगा। Redmi 10A Sport की बिक्री चारकोल ब्लैक, सी ब्लू और स्लेट ग्रे कलर में होगी।

Redmi 10A Sport की स्पेसिफिकेशन

Redmi 10A Sport में एंड्रॉयड आधारित MIUI 12.5 है। इसमें 6.53 इंच की एचडी प्लस IPS डिस्प्ले है। डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। Redmi 10A Sport में मीडियाटेक Helio G25 प्रोसेसर है जो कि एक ऑक्टाकोर प्रोसेसर है और इसमें 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

Redmi 10A Sport का कैमरा

रेडमी 10ए स्पोर्ट्स में सिंगल रियर कैमरा सेटअप है जो कि 13 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर f/2.2 है। रियर कैमरे के साथ LED फ्लैश लाइट भी मिलेगी। Redmi 10A Sport में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Redmi 10A Sport की बैटरी

रेडमी के इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ v5, GPS/A-GPS है। चार्जिंग के लिए इसमें माइक्रो यूएसबी पोर्ट है। फोन में 3.5mm का हेडफोन जैक है। फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसमें 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 10W की चार्जिंग है। फोन का कुल वजन 194 ग्राम है।

sourceअमर उजाला


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *