• April 20, 2024 2:11 pm

रीट रिजल्ट जारी, परिणाम में अपनाई गई नॉर्मलाइजेशन पद्धति

29 सितंबर 2022 |  राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (BSER) ने  राजस्थान एलिजिबिलिटी एग्जामिनेशन फॉर टीचर्स (REET)  2022 के परिणाम जारी कर दिए हैं। परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in पर जाकर REET परिणाम 2022 डाउनलोड कर सकते हैं। REET कक्षा 1 से 8 के लिए शिक्षक बनने के इच्छुक उम्मीदवारों की पात्रता निर्धारित करने के लिए आयोजित की जाती है। इस साल, BSER ने राज्य भर में 23 और 24 जुलाई, 2022 को लिखित परीक्षा आयोजित की है। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी।

रीट रिजल्ट जारी , ऐसे करें चेक
– अधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in पर जाएं।
– होमपेज पर REET Result 2022 संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
– अब अगले पेज पर लॉगइन क्रेडेंशियल दर्ज कर सबमिट करें।
– रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा। इसे प्रिंट या डाउनलोड कर सकते है।

रीट लेवल-1 में 2.03 लाख और लेवल 2 में 6.03 लाख अभ्यर्थियों को पास घोषित किया गया है। परीक्षा तीन शिफ्टों में होने के चलते रिजल्ट में स्केलिंग नॉर्मलाइजेशन की पद्धति अपनाई गई है। इसका फॉर्मूला वेबसाइट reetbser2022.in पर उपलब्ध है। रीट लेवल-1 में 320014 परीक्षार्थी शामिल हुए थे जिसमें से 203609 पात्र घोषित किए गए। इस प्रकार लेवल-1 का रिजल्ट 63.63 प्रतिशत रहा। रीट लेवल-2 में 1155904 परीक्षार्थी शामिल हुए थे जिसमें से 603228 परीक्षार्थी पात्र घोषित किए गए यानी लेवल-2 का रिजल्ट 52.19 फीसदी रहा। रीट की पात्रता आजीवन रहेगी।

Source:-” हिंदुस्तान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *