• April 18, 2024 6:27 pm

गांवों की कानून व्यवस्था सुधारने के साथ समाजसेवा में जुटी राजस्व उपनिरीक्षण पूनम

By

Jan 19, 2021
गांवों की कानून व्यवस्था सुधारने के साथ समाजसेवा में जुटी राजस्व उपनिरीक्षण पूनम

अल्मोड़ा:– ग्रामीण क्षेत्रों में कानून व्यवस्था का जिम्मा संभाले महिला राजस्व उपनिरीक्षक इन दिनों सुर्खियों में है। सर्दी के मौसम में योगदा आश्रम के अनुयायियों की ही तरह वह गरीब व असहाय लोगों को चिह्नित कर रहीं हैं। फिर खुद के खर्च से उन्हें गरम वस्त्र व कंबल बांटने में जुटी हैं। अब तक वह 20 से ज्यादा जरूरतमंदों को मदद पहुंचा चुकी हैं। उनके इस प्रयास को सभी लोगों ने सराहा है।

राजस्व क्षेत्र बासोट में तैनात उपनिरीक्षक पूनम सिसौदिया ने ग्रामीणों को शांति एवं कानून व्यवस्था के लिए जागरूक करने के साथ ही समाजसेवा में भी लगी हैं। वह कुणझींणा, सीम, श्रीकोट, माझली, बासोट, बिनोली, मझेड़ा, बम्योली, फलसों आदि गांवों के 20 गरीब ग्रामीणों को कंबल तथा शाल बांट चुकी हैं। इससे पूर्व उन्होंने चनुली सरपटा के उत्तरायणी मेले में सास्कृतिक कार्यक्त्रमों में हिस्सा लेने वाले विकासखंड के करीब 70 बच्चों को पाठ्य सामग्री बांट प्रोत्साहित किया। राजस्व उपनिरीक्षक पूनम ने बताया कि ड्यूटी के साथ समाजसेवा को वह अपना धर्म मानती हैं। क्षेत्रवासियों ने भी राजस्व उपनिरीक्षक की इस पहल को सराहनीय कदम बताया है। ग्राम प्रधान सीम संदीप खुल्वे ने बताया कि बासोट राजस्व क्षेत्र में यह गरीबों की सेवा को शुरू की गई उपनिरीक्षक की पहल अन्य लोगों को भी प्रेरित कर रही है।

पूनम का कहना है कि अपने लिए तो सभी जीते हैं, जरूरतमंदों और निराश्रितों की भी सुध लें तो यह प्रभु सेवा है। उन्होंने दूसरों से भी गरीबों की मदद करने की अपील की। कहा कि दूसरों की सेवा में ही सच्चा सुख है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *