• April 23, 2024 8:50 pm

दीयों से रौशन हुआ रिव्यू रोड, नवरात्र के पहले दिन हुई महाआरती, संरक्षण का लिया संकल्प

27  सितम्बर 2022 | नवरात्र पर्व के पहले दिन बिलासपुर में रिवर व्यू रोड में अरपा नदी के तट पर हजारों दिये जलाकर अरपा नदी के संरक्षण का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर अरपा नदी की महाआरती भी की गई। इससे अरपा तट जगमग हो उठा। इस महाआरती का ड्रोन VIDEO भी सामने आया है, जिसमे अरपा नदी और शहर की सुंदरता देखते ही बन रही है।

अरपा अर्पण महाभियान समिति की ओर से अरपा नदी को संरक्षित करने के लिए जनआंदोलन चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत अरपा नदी को स्वच्छ रखने के साथ ही अरपा नदी के किनारे पौधारोपण किया जा रहा है। बीते साल से समिति के संयोजक श्याममोहन दुबे और पदाधिकारियों के साथ ही सदस्यों की ओर से नवरात्र पर्व के पहले दिन अरपा मैया की महाआरती की जा रही है। सोमवार देर शाम रिवर व्यू रोड स्थित चौपाटी में हजारों दिये सजा महाआरती का आयोजन किया गया।

अरपा मैया की जयकारों से गूंजा चौपाटी
अरपा अर्पण महा अभियान समिति के संयोजक श्याममोहन दुबे ने बताया कि इस दौरान भक्तिपूर्ण माहौल में समिति के लोगों के साथ ही शहरवासियों ने दीये जलाए। करीब 37 मिनट तक बिना रुके श्रद्धालुओं ने अरपा मैया की महाआरती की। देर शाम हुई बारिश के बाद भी भक्तिमय वातावरण में अरपा मैया के जयकारे गूंजते रहे।

अरपा मैया के संरक्षण का लिया संकल्प
महाआरती के बाद समिति के पदाधिकारियों के साथ ही मौजूद लोगों ने अरपा मैया को स्वच्छ रखने, तटों को साफ रखने और पौधरोपण कर उसकी देखभाल करते हुए पर्यावरण की सुरक्षा करने का संकल्प लिया। इस आयोजन में जगजीत सिंह, शरन जगजीत सिंह, जय पाठक, विठ्ठल भाई पटेल, डॉ. गायत्री बांधी, सतीश दुबे, बसंत जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, जयंत, प्रकाश तिवारी, अमितरंजन पाण्डेय, संजय जायसवाल, डॉ. रवि पटेल, सुधीर सेवते, मनोज सोनी, राजा पाण्डेय, अभिषेक पांडे, विशाल, वर्षा ताम्रकार, आशुतोष शर्मा, ज्योति कुर्रे, आशीष ठाकुर, डॉ मनोज दुबे, प्रिंस वर्मा, प्रशांत मिश्रा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

सोर्स :- “दैनिक भास्कर”                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *