1 अप्रैल 2022 | केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के तहत आने वाले सुरक्षा बल असम राइफ़ल्स ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत कुल 104 राइफलमैन और राइफलवुमन (जनरल ड्यूटी) के पदों पर एप्लीकेशन मांगे हैं। स्पोर्ट्स कोटा के तहत भरे जा रहे इन पदों के लिए कैंडिडेट ने 10वीं पास करने के साथ स्पोर्ट्स के क्षेत्र में उपलब्धि हासिल की होनी चाहिए।
इसके लिए असम राइफल्स की ऑफिशियल वेबसाइट assamrifles.gov.in पर जाकर 30 अप्रैल तक ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है।
रिक्र्यूटमेंट रैली के जरिए होगा सलेक्शन
एप्लीकैंट को असम राइफ़ल्स मेरिटोरियस स्पोर्ट्सपर्सन कोटा रिक्र्यूटमेंट रैली में बुलाया जाएगा जो कि 04 जुलाई 2022 से मुख्यालय महानिरीक्षक असम राइफल्स (दक्षिण), मंत्रीपुकरी (मणिपुर) में आयोजित की जाएगी। चयन पीएसटी, पीईटी, फील्ड ट्रायल और विस्तृत चिकित्सा परीक्षा पर आधारित होगा।
इन पोस्ट के लिए कैंडिडेट को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास करना होगा। इसके साथ ही किसी भी इंटरनेशनल, नेशनल प्रतियोगिता,इंटर-यूनिवर्सिटी चैम्पियनशिप और किसी भी तरह के नेशनल स्पोर्ट्स कॉम्पिटिशन में भाग लेना जरूरी होगा। अगर आप राष्ट्रीय शारीरिक दक्षता अभियान में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता हैं, तो आप को इन पोस्ट से सलेक्शन में प्रायोरिटी दी जाएगी।
जहां तक आयु सीमा की बात है तो जनरल और OBC कैंडिडेट्स की एज लिमिट 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए जबकि SC और ST छात्रों के लिए उम्र 18 से 33 साल के बीच होनी चाहिए। आयु का निर्धारण 1 अगस्त 2022 के अनुसार तय किया जाएगा।
एप्लीकेशन फीस के तहत सामान्य और ओबीसी कैटेगरी के कैंडिडेट को 100 रुपये देने होंगे जबकि एससी, एसटी, महिला और पूर्व कर्मचारी के लिए कोई शुल्क नहीं है।
Source :- “दैनिक भास्कर”
