• May 17, 2024 3:00 am

रूस ने 600 से ज्यादा यूक्रेनी सैनिकों को मार गिराने का किया दावा, यूक्रेन ने किया इनकार

09  जनवरी 2023 |   महीनों से चल रहे युद्ध के बीत रूस के रक्षा मंत्रालय ने बड़ा बयान जारी करते हुए दावा किया कि उसने यूक्रेन से बदला लेने के लिए किए गए हमले में उन्होंने 600 से ज्यादा यूक्रेनी सैनिकों को मार गिराया है। रायटर्स के मुताबिक रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि इस साल की शुरुआत में रूसी सेना ने यूक्रेन के शहर क्रामटोरस्क में इमारतों पर हमला कर 600 से ज्यादा यूक्रेनी सैनिकों को मार गिराया। उनके मुताबिक ये मास्को द्वारा नियंत्रित डोनेट्स्क क्षेत्र के मकीवका में एक रूसी बैरक पर घातक यूक्रेनी हमले का बदला था। इस हमले में कम से कम 89 रूसी सैनिक मारे गए थे। रूस के इस दावे की पुष्टि नहीं हो पाई है। वैसे, यूक्रेन के पूर्वी शहर क्रामटोरस्क के मेयर ने कहा कि उनके शहर को निशाना बनाया गया था, लेकिन कोई मारा नहीं गया है।

रूसी रक्षा मंत्रालय का दावा

रूसी मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि उसने यूक्रेनी सैनिकों को निशाना बनाने के लिए विश्वसनीय खुफिया जानकारी का इस्तेमाल किया था। इस जानकारी के तहत हमें बताया गया था कि 700 से अधिक यूक्रेनी सैनिकों को एक छात्रावास में जबकि 600 से अधिक को दूसरे में रखा गया है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इस जानकारी के मिलने के बाद ही हमने इन ठिकानों पर बड़ी संख्या में मिसाइल से हमले किए। इन हमलों में 600 से ज्यादा यूक्रेनी सैनिक मारे गए। अगर रूस का यह दावा सही है तो यह पिछले साल 24 फरवरी को रूस के आक्रमण के बाद से यूक्रेनी सैनिकों को मार गिराने का यह सबसे बड़ी घटना है।

सोर्स :-“नईदुनिया”     

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *